लाइव न्यूज़ :

बस विवाद पर अपनी ही पार्टी पर भड़कीं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, कहा- 'ये कैसा क्रूर मजाक', सीएम योगी की तारीफ में कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 20, 2020 13:09 IST

प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 बसों के संचालन को लेकर बीते दिनों से राजनीति हो रही है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा सौंपी गई 1000 बसों की सूची में अनेक वाहनों के नंबर दोपहिया, तिपहिया वाहनों और कारों के नाम दर्ज हैं। तो वहीं कांग्रेस ने झूठ बताते हुए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदिति सिंह लंबे समय से कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल रही हैं। पिछले साल कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।बसों के नंबर को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया है।

रायबरेली:  प्रवासी श्रमिकों के लिए एक हजार बसों के संचालन को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस की विधायक गांधी परिवार की बेहद नजदीकी मानी जाने वाली अदिति सिंह (Aditi singh) ने अपनी ही पार्टी पर ट्वीट कर सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों की तारीफ भी की है। रायबरेली के सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पर ही फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है और कहा है, यह कैसा क्रूर मजाक है?

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, ''आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान,पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई।'' कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने आगे लिखा, ''कोटा में जब UP के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बार्डर तक ना छोड़ पाई, तब श्री योगी आदित्यनाथ जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।''

कांग्रेस नेता अदिति सिंह के ट्वीट पर दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है, ''प्रियंका गांधी के झूठ और ढोंग की पोल खोलती कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह।''

अदिति सिंह लंबे वक्त से कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में हैं शामिल

अदिति सिंह लंबे समय से कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल रही हैं। पिछले साल कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। जब विधायक अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पहुंच गई थीं। वहीं जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के मामले पर भी अदिति सिंह ने कांग्रेस से अलग अपना पक्ष रखा था। 

टॅग्स :अदिति सिंहउत्तर प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानअशोक गहलोतप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज