लाइव न्यूज़ :

तेज बुखार से 12 लोगों की गई जान, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू का कहर, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 30, 2021 10:29 IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल बुखार से 12 लोगों की मौत हो गई है । हालांकि सरकारी आकड़ों के अनुसार, केवल आठ लोगों की ही मौत हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजाबाद में डेंगू से 12 नाबालिगों की गई जान प्रशासन ने बताया केवल आठ लोगों की हुई मौतसबसे कम चार साल के बच्चे की मौत हुई

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में वायरल बुखार और डेंगू के प्रकोप से 12 लोगों की जान चली गई । इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा और नाराजगी साफ देखी जा सकती है ।  मरने वाले 12 लोगों में ज्यादातर नाबालिग हैं जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में एक दर्जन से अधिक मौतें हुई हैं । वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जांच करने के बाद कहा है कि वायरल बुखार और डेंगू के कारण केवल आठ मौतें हुईं।

तीन दिनों में 24 लोगों की गई जान 

लेकिन सरकार की आकड़ों के उल्ट जमीनी हकीकत कुछ और ही पाई गई । इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के नगला अमन और कपावली गांव में पिछले तीन दिनों में 24 लोगों की मौत हो गई है । ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों की मौत हो रही है ।  उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क होता तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी ।

शनिवार को हुई 12 मौतों में सबसे कम उम्र की मौत 4 साल और सबसे बड़ी 17 साल की थी लेकिन  इस मामले में भी फिरोजाबाद की सीएमओ डॉ नीता कुलश्रेष्ठ ने दावा किया कि केवल आठ मौतें हुई  हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि इनकी मौत वायरल बुखार से हुई या डेंगू से । मृतकों के परिजनों ने सदर विधायक मनीष असिजा से अपना दर्द बयां किया है ।

हिंदुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि ब्रज के स्वास्थ्य विभाग का पूरा ध्यान केवल कोविड -19 पर है जबकि अधिकारियों को हर बीमारी पर नजर रखनी चाहिए । जब तेज बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी तो इन बीमारियों पर भी ध्यान देना चाहिए था । 

शर्मा ने कहा कि “अगर स्वास्थ्य विभाग सतर्क होता, तो कई मौतों से बचा जा सकता था । आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज जैसे जिले ब्रज क्षेत्र में आते हैं । स्वास्थ्य विभाग को इन सभी जिलों में सतर्क रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि बुखार से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए हिंदुस्तानी बिरादरी के स्वयंसेवकों को लगाया गया है ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र