लाइव न्यूज़ :

कोविड उपचार संबंधी मंजूरी के एनआईसीई के दावे को आयुष मंत्रालय ने खारिज किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 01:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एनआईसीई द्वारा विकसित कोविड-19 उपचार प्रोटोकॉल को मंजूरी दिये जाने संबंधी दावे को खारिज किया और इसे ''आधारहीन एवं भ्रामक'' करार दिया।

मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित एक समूह 'नेटवर्क ऑफ इन्फ्लुऐंजा केयर एक्सपर्ट्स' (एनआईसीई) ने कुछ दावे किये हैं और कुछ मीडिया मंचों द्वारा इसे प्रकाशित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि आयुष मंत्रालय का हवाला देकर कोविड-19 उपचार प्रोटोकॉल संबंधी मंजूरी दिये जाने का दावा पूरी तरह गलत है।

बयान में कहा गया है कि मंत्रलाय एनआईसी द्वारा किये गए इस तरह के दावों को सिरे से खारिज करता है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि एनआईसीई की ओर से कथित प्रोटोकॉल को लेकर उसे कोई आवेदन भी नहीं दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज