लाइव न्यूज़ :

बंगाल में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन के काफिले पर हमला

By भाषा | Updated: May 6, 2021 15:05 IST

Open in App

कोलकाता, छह मई केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन की कार पर पश्चिम मिदनापुर जिले के पंचकुरी गांव में बृहस्पतिवार को हमला किया गया। वह भगवा दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव बाद कथित रूप से हिंसा के सिलसिले में इलाके का दौरा कर रहे थे।

मुरलीधरन ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि उनके काफिले पर हमले में ‘टीएमसी के गुंडों’ का हाथ है।

मुरलीधरन ने कहा, “ मैं पश्चिम मिदनापुर में पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से मिलने गया था जिन पर हमला किया गया है और जिनके घरों में तोड़फोड़ की गई है। मैं अपने काफिले के साथ एक घर से दूसरे घर जा रहा था और तभी लोगों का एक समूह अचानक हमारी ओर बढ़ने लगा तथा हमला कर दिया।”

मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “ मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरा चालक जख्मी हो गया और कुछ कारों की खिड़कियां टूट गईं।”

मंत्री के साथ मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद हमला हुआ।

पश्चिमी मिदनापुर में कोतवाली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वे मंत्री के काफिले पर हमले की घटना की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तब हुआ जब कुछ अज्ञात लोगों ने मंत्री के काफिले पर हमला कर दिया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब