लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव के बयान पर मंत्री गिरिराज सिंह ने बोला हमला, कहा- नीतीश कुमार के लिए लालू यादव ही ऐसा बोल सकते हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2024 19:34 IST

वहीं जब गिरिराज सिंह से जब पूछा गया कि लालू यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेता बनाना चाहिए तो इसको लेकर उन्होंने कहा कि अरे...उसमें क्या है ममता बनर्जी से बनाए या सोनिया गांधी को बनाए।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर जाने को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर गर्मायी सियासत के बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर जबर्दस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छी, छी, छी, छी, इतनी घटिया बात नीतीश कुमार के लिए लालू यादव ही कह सकते हैं। जिसका खुद का जीवन दागदार रहा है, वह नीतीश कुमार पर टिप्पणी कर रहा है। वह एक मतलबी आदमी हैं।

वहीं जब गिरिराज सिंह से जब पूछा गया कि लालू यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेता बनाना चाहिए तो इसको लेकर उन्होंने कहा कि अरे...उसमें क्या है ममता बनर्जी से बनाए या सोनिया गांधी को बनाए। लालू जी इनके पल्लू में जाएं या उनकी पल्लू के नीचे रहें। लेकिन ममता बनर्जी ये तो बता दें पहले बांग्लादेशी और रोहिंग्याई को तो निकालें। 

बता दें कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री के महिला संवाद यात्रा को लेकर कहा है कि नीतीश कुमार आँख सेंकने जा रहे हैं। दरअसल, मंगलवार को लालू यादव से पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर जा रहे हैं। इसको लेकर लालू यादव ने कहा कि वो यात्रा पर नैन(आंख) सेंकने जा रहे हैं। लालू यादव के इस बयान के बाद से सियासत गर्मा गई है। एनडीए के तमाम नेता लालू यादव पर पलटवार कर रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवगिरिराज सिंहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज