लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पहुंचे अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री, आज 2+2 वार्ता में इन मुद्दों पर होगी नजर

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2018 05:08 IST

इस वार्ता का लक्ष्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाना, रूस के साथ भारत के रक्षा संबंधों और ईरान से कच्चे तेल के आयात के मुद्दे पर मतभेद को सुलझाना है। वहीं आज दोनों देशों के बीच आज वार्ता होने वाली है।

Open in App

नई दिल्ली, 06 सितंबरः अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए। उनका स्वागत करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पालम हवाई अड्डे पर पहुंची। बता दें, ये दोनों अमेरिकी नेता पहली भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ वार्ता में भाग लेने पहुंचे हैं।

इस वार्ता का लक्ष्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाना, रूस के साथ भारत के रक्षा संबंधों और ईरान से कच्चे तेल के आयात के मुद्दे पर मतभेद को सुलझाना है। वहीं आज दोनों देशों के बीच आज वार्ता होने वाली है।

दो बार स्थगित होने के बाद अंतत: दोनों देशों के बीच गुरुवार को यह वार्ता होनी है। वार्ता के लिए भारत अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जोसेफ डनफोर्ड भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, गर्मजोशी और मित्रवत संबंधों को दर्शाने वाली विशेष भावनाओं के तहत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का उनके पहले भारत दौरे पर हवाईअड्डे पर स्वागत किया।प्रतिनिधिमंडल स्तरीय ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले विदेश मंत्रियों स्वराज और पोम्पिओ के बीच जबकि रक्षा मंत्रियों सीतारमण और मैटिस के बीच द्विपक्षीय यात्रा होगी।

टॅग्स :सुषमा स्वराजअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज