लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: ट्रेन में प्रवासी मजदूर से पहले पूछा गया तमिल या हिंदी फिर गाली देकर की गई जमकर मारपीट, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 18, 2023 09:09 IST

वाडियो में यह देखा गया है कि आरोपी को ट्रेन में सवार कई लोग रोक रहे है और उसे ऐसा करने से मना कर रहे है, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनता है और मारपीट किए जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर तमिलनाडु का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रवासी मजदूर के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में वीडियो शेयर करते हुए भाजपा नेता ने कार्रवाई की मांग की है।

चेन्नई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चलती ट्रेन में एक शख्स के साथ मारपीट की जा रही है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि शख्स के हिंदी भाषा और प्रांत से ताल्लुक रखने को लेकर और इस सख्स जैसे लोगों द्वारा कथित तौर पर स्थानीय लोगों की नौकरी छिनने को लेकर यह हमला हुआ है। 

इस वीडियो को भाजपा नेता ने शेयर किया है और इसे लेकर चिंता जाहिर करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में तमिलनाडु रेलवे पुलिस का भी बयान सामने आया है और वे इस पर कार्रवाई करने की बात कह रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स के साथ चलती ट्रेन के अनारक्षित डिब्बे में मारपीट की जा रही है। यह नहीं उसे कथित तौर पर गाली भी दी जा रही है और वीडियो को लेकर यग दावा किया जा रहा है कि शख्स के हिंदी प्रांत के होने के वजह से उस पर हमला हुआ है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि ट्रेन में यात्रा कर रहे एक शख्स ने उसके पास में खड़े एक यात्री से कथित तौर पर पूछता है कि वह तमिल है या हिंदी है। इस पर पीड़ित जवाब में 'हिंदी, हिंदी' कहता है। ऐसे में जैसे ही पीड़ित जवाब देता है आरोपी उस पर हमला कर देता है और उसे ट्रेन में ही गाली देने और मारने लगता है। 

आरोपी के अन्य साथियों ने उसे मना किया और उसे रोका भी फिर भी वह नहीं रूका और मारपीट करता रहा, ऐसा दावा किया जा रहा है। दावा है कि आरोपी ने कथित तौर पर यह भी कहा है कि ऐसे  प्रवासी श्रमिक राज्य में स्थानीय लोगों की नौकरी को छिन रहे है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को अभिनेता से नेता बने खुशबू सुंदर ने शेयर किया है और कहा है कि जब भाषाई रूढ़िवाद राजनीतिक आख्यान और सोशल मीडिया सामग्री पर हावी हो जाता है, तो ऐसा होना तय है। यही नहीं उन्होंने  तमिलनाडु पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग भी की है। 

ऐसे में घटना को लेकर रेलवे पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि "तमिलनाडु की रेलवे पुलिस ने कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अपराध करने वालों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।" 

टॅग्स :Tamil Naduवायरल वीडियोहिन्दीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप