लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु की पर्पल लाइन पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं कल से बाधित रहेंगी, जानिए पूरा विवरण

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 9, 2023 19:09 IST

कृष्णराजपुरम और बैयप्पनहल्ली मेट्रो लाइन के सिग्नलिंग और अन्य कार्यों के कारण 10 जुलाई से 9 अगस्त तक कुछ ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। शेष मेट्रो सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु की नम्मा मेट्रो ने की महत्वपूर्ण घोषणाकृष्णराजपुरम और बैयप्पनहल्ली मेट्रो लाइन की सेवाएं बाधित रहेंगी10 जुलाई से 9 अगस्त तक कुछ ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी

बेंगलुरु:  बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो ने घोषणा की है कि कृष्णराजपुरम और बैयप्पनहल्ली मेट्रो लाइन के सिग्नलिंग और अन्य कार्यों के कारण 10 जुलाई से 9 अगस्त तक कुछ ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। पर्पल लाइन पर दो किलोमीटर के इस मेट्रो रूट का उद्घाटन अगले महीने होने की उम्मीद है। बता दें कि कर्नाटक के बजट में नम्मा मेट्रो को 30,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

जिन सेवाओं में कटौती की जाएगी उनका विवरण

1- कृष्णराजपुरम - व्हाइटफ़ील्ड मेट्रो लाइन जो प्रतिदिन सुबह 5 बजे शुरू होती है, सोमवार से सुबह 7 बजे शुरू होगी।

2-  बैयप्पनहल्ली से स्वामी विवेकानंद मार्ग पर सेवाएं भी सोमवार से सुबह 5 बजे के बजाय 7 बजे शुरू होंगी।

3- जो यात्री सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच बैयप्पनहल्ली टर्मिनस पर मेट्रो का उपयोग करना चाहते हैं, वे स्वामी विवेकानंद स्टेशन पर मेट्रो में चढ़ सकते हैं, जो दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।

4- शेष मेट्रो सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने पहले घोषणा की थी कि उसका लक्ष्य जुलाई के मध्य तक केआर पुरम - बैयप्पनहल्ली लाइन का उद्घाटन करना है। हालाँकि, पर्पल लाइन पर इस बहुप्रतीक्षित मेट्रो रूट के उद्घाटन की तारीख के बारे में आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

केआर पुरम - बैयप्पनहल्ली, जो लगभग दो किलोमीटर है, व्हाइटफील्ड क्षेत्र को केंगेरी, मैजेस्टिक और बेंगलुरु के अन्य हिस्सों से जोड़ेगा। पिछली भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने व्हाइटफील्ड-केआर पुरम लाइन शुरू की थी और इस महत्वपूर्ण खंड पर काम पूरा नहीं कर पाने के कारण उसे आलोचना का सामना करना पड़ा था। बीएमआरसीएल ने तब स्पष्ट किया कि उन्हें केआर पुरम रेलवे स्टेशन के ऊपर एक ओपन वेब ग्राइंडर स्थापित करना था, जिसके लिए भारतीय रेलवे से अनुमोदन की आवश्यकता थी।

टॅग्स :बेंगलुरुमेट्रोकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?