लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पटना में दौड़ी मेट्रो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2025 21:15 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ घंटे पहले सोमवार को पटना मेट्रो के एक हिस्से का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: पटना में दौड़ी मेट्रो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ घंटे पहले सोमवार को पटनामेट्रो के एक हिस्से का उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर 3.45 किलोमीटर लंबा है और ‘प्राथमिकता कॉरिडोर’ का हिस्सा है, जिसमें तीन स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ शामिल हैं। मुख्यमंत्री कुमार ने इस अवसर पर छह भूमिगत मेट्रो स्टेशन के साथ ही उन्हें जोड़ने वाली 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग का शिलान्यास भी किया। ये सभी स्टेशन कॉरिडोर-1 के अंतर्गत बनाए जाएंगे। उद्घाटन समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह सहित मंत्रिपरिषद के कई सदस्यों तथा वरिष्ठ अधिकारी मेट्रो में यात्रा की।

राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा सोमवार शाम चार बजे निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो सेवा रोजाना सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक उपलब्ध रहेगी और प्रत्येक ट्रेन 20 मिनट के अंतराल पर चलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेट्रो प्रतिदिन 40 से 42 फेरे लगाएगी। प्रत्येक कोच में 138 सीट हैं और 945 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं। प्रति ट्रेन 12 सीट महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी। प्रत्येक कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।’’ उन्होंने बताया कि मेट्रो के कोच को विशेष रूप से मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है, जिससे बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत झलकती है।

अधिकारी ने कहा कि पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल तक किराया 15 रुपये और भूतनाथ तक 30 रुपये रखा गया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए भूमिगत स्टेशन और सुरंग का निर्माण 2,565.80 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह भूमिगत खंड मेट्रो परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगा। इसका निर्माण कार्य 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।’’ पटना मेट्रो परियोजना की कुल लागत 13,925.50 करोड़ रुपये है, जिसका वित्तपोषण जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए), केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। पटना मेट्रो में दो कॉरिडोर होंगे। पहला रेड लाइन (16.86 किलोमीटर) और ब्लू लाइन (14.56 किलोमीटर) जिनमें कुल 24 स्टेशन होंगे। परियोजना के पहले चरण का पूर्ण संचालन वर्ष 2027 तक शुरू होने की संभावना है। पटना मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (बीएसएपी) को सौंपी गई है।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाबिहारमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई