लाइव न्यूज़ :

#MeToo: बीजेपी ने कहा-एमजे अकबर ने रख दिया अपना पक्ष, ये सहमति या असहमति मुद्दा नहीं

By भाषा | Updated: October 15, 2018 17:25 IST

अकबर के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच भाजपा के नेताओं एवं प्रवक्ताओं ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। कुछ महिला केंद्रीय मंत्रियों ने ‘मीटू’ मुहिम का समर्थन किया है।

Open in App

केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपनी पहली टिप्पणी में भाजपा ने सोमवार (15 अक्टूबर) को कहा कि उन्होंने इस विवाद पर अपना पक्ष रख दिया है और मुद्दा यह नहीं है कि पार्टी उनसे सहमत है या असहमत। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव से प्रेस कांफ्रेंस में पूछा गया था कि क्या सत्ताधारी पार्टी कई महिलाओं की ओर से अकबर के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर उनके बयान से सहमत है।

राव ने कहा, ‘‘मामला सहमत या असहमत होने का नहीं है। उन्होंने अपना पक्ष सामने रख दिया है।’’ विदेश राज्य मंत्री अकबर ने रविवार को अपने खिलाफ लगे आरोपों को ‘‘गलत, मनगढ़ंत और आधारहीन’’ करार दिया और कहा कि वह आरोप लगाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

अकबर के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच भाजपा के नेताओं एवं प्रवक्ताओं ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। कुछ महिला केंद्रीय मंत्रियों ने ‘मीटू’ मुहिम का समर्थन किया है। इस मुहिम के तहत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं सामने आकर यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव साझा कर रही हैं।

11 महिला पत्रकारों ने लगाए अकबर पर आरोप

एमजे अकबर पर अब तक ग्यारह महिलाओ ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन पांच महिलाओं के अलावा यूके बेस्ड पत्रकार रुथ डेविड, पत्रकार सबा नकवी,  फोर्स मैगजीन की एक्जिक्यूटिव एडिटर गज़ाला वहाब (सबसे पहले लगाया अकबर पर आरोप)  पत्रकार शुमा राहा, पत्रकार प्रेरणा सिंह बिंद्रा और पत्रकार कदंबरी वेड हैं। 

टॅग्स :# मी टूएमजे अकबरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज