लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जतायी, छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:44 IST

Open in App

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को केरल के छह जिलों को 28 और 29 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जतायी। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार के लिये राज्य के अन्य सभी जिलों के वास्ते भी येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 28 अगस्त के लिए इडुक्की, पालक्काड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लगभग 20 सेमी तक "अत्यधिक भारी वर्षा" की आशंका जतायी गई है। साथ ही, आईएमडी ने रविवार के लिए पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि राज्य के अन्य जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का केरल पर जोरदार असर रहा है।मौसम विभाग ने बताया कि केरल और लक्षद्वीप में ज्यादातर जगहों पर बारिश हुई है। आईएमडी ने मछुआरों को 30 अगस्त तक समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में बदला MP का मौसम, ग्वालियर, सागर- चंबल में घना कोहरा, पूर्वी हिस्से मे बारिश की संभावना

भारतमौसम विभाग ने उत्तराखंड-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की जताई संभावना

भारतदिल्ली में मौसम बिगड़ने से और गंभीर हो सकती है हालत, मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतहिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के कारण आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील