लाइव न्यूज़ :

समुद्र में सेना तैनात कर रहा है चीन, भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतराः बीजेपी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 18, 2018 09:15 IST

भारत और चीन अपने रिश्तों को सुधारने के लिए एक नई दिशा में जुट गए हैं। दोनों ही देश द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई:  भारत और चीन अपने रिश्तों को सुधारने के लिए एक नई दिशा में जुट गए हैं। दोनों ही देश द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के दौरान बता रही है कि भारत के लिए ‘चीन’ सबसे बड़ा खतरा है।

बीजेपी पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, 2018 के तरह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक खास मिशन के तहत ट्रेनिंग दे रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के उद्देश्य से बुकलेट आदि तैयार किए हैं। 

खबर के अनुसार यहीं बताया गया है कि चीन और पाकिस्तान दोनों न्यूक्लियर पावर हैं और दोनों देश भारत को ग्लोबल पॉवर बनने से रोकने के लिए नजदीकी राजनियक संबंध बना रहे हैं। जो बुकलेट्स इनके लिए जारी की गई हैं उनमें कई तरह की जानकारी छपी हुई हैं। कहा जा रहा है 13 जून को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसको रिलीज किया है।

वहीं, बीजेपी ने महिला मोर्चा के लिए महिला मोर्चा प्रशिक्षण प्रारुप और किसान मोर्चा विंग के लिए किसान मोर्चा प्रशिक्षण प्रारुप नामक अलग-अलग बुकलेट्स रिलीज की हैं, लेकिन इन दोनों में भी चीन को लेकर कहीं गईं बातें समान हैं। इन बुकलेट्स के मुख्य मुद्दे राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां  हैं जिसमें चीन से संबंधी चुनौतियों का उल्लेख किया गया है। 

चीन जिस तरह से अपनी नेवी को मजबूत बना रहा है उससे देश को खासा नुकसान होने वाला है। भारत ने हमेशा चीन के साथ आर्थिक सहयोग के रिश्ते बनाकर रखे हैं, लेकिन यह देश लगातार भारत के आर्थिक हितों को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में इसके सामने आने के बाद से चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। फिलहाल विपक्ष की तरफ से इस पर कोई बयान अभी तक नहीं आया है।

टॅग्स :इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज