लाइव न्यूज़ :

पिछले 6 साल में देश में तेजी से बढ़ी मांसाहारी खाने वाले पुरुषों की संख्या, 83.4 फीसदी पुरुष मांसाहारी

By विशाल कुमार | Updated: May 17, 2022 07:47 IST

2019-21 में किए गए और हाल ही में जारी एनएफएचएस-5 के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में मांसाहारी खाने वाले पुरुषों की संख्या में 5 फीसदी तो महिलाओं की संख्या में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक मांस खाने वालों का अनुपात भी तेजी से बढ़ा है।कभी मांसाहारी भोजन नहीं करने वाले पुरुषों का अनुपात 5 फीसदी कम है।लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा (98.4 फीसदी) और राजस्थान में सबसे कम (14.1 फीसदी) है।

नई दिल्ली: देश में शाकाहारी और मांसाहारी की बढ़ती बहस के बीच देश में पिछले 6 साल में मांसाहारी खाने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों में यह सामने आया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2019-21 में किए गए और हाल ही में जारी एनएफएचएस-5 के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में मांसाहारी खाने वाले पुरुषों की संख्या में 5 फीसदी तो महिलाओं की संख्या में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

साल 2019-21 में प्रतिदिन, साप्ताहिक या फिर कभी-कभी मांसाहारी खाने वाले 15-49 आयु वर्ग के पुरुषों की संख्या 83.4 फीसदी तो महिलाओं की संख्या 70.6 फीसदी थी। हालांकि, 2015-16 में यह आंकड़ा क्रमश: 78.4 और 70 फीसदी था।

इस दौरान साप्ताहिक मांस खाने वालों का अनुपात भी तेजी से बढ़ा है। एनएचएफएस-5 के दौरान 57.3 प्रतिशत पुरुषों और 45.1 प्रतिशत महिलाओं ने सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या मांस खाने की सूचना दी, जो 2015-16 में बताए गए आंकड़ों- 48.9 प्रतिशत पुरुष और 42.8 प्रतिशत महिलाएं, से अधिक है।

वहीं, कभी मांसाहारी भोजन नहीं करने वाले 15-49 वर्ष की आयु के पुरुषों का अनुपात 2019-21 में 16.6 प्रतिशत रहा जो कि 2015-16 के आंकड़ों से 5 फीसदी कम है।वहीं, कभी मांसाहारी नहीं खाने वाली महिलाओं की संख्या जहां 2019-21 में 29.4 फीसदी रही जबकि 2015-16 में यह 29.9 फीसदी थी।

पुरुषों में मांसाहारी खाने वालों की यह श्रेणी 2019-21 में लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा (98.4 फीसदी) और राजस्थान में सबसे कम (14.1 फीसदी) है।

टॅग्स :मांसाहारी खानाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज