लाइव न्यूज़ :

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की सदस्यता रद्द, रामपुर के स्वार सीट से हैं विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 12:41 IST

इस मामले में बीएसपी नेता नवाब काजिम अली ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि विधानसभा चुनाव दौरान अब्दुल्ला आजम ने हलफनामे में अपनी उम्र की गलत जानकारी दी थीस्वार विधानसभा सीट से अब्दुल्ला आजम ने 50 हजार ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। अब्दुल्ला रामपुर से स्वार सीट से विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आजम के बेटे पर उम्र संबंधी फर्जी कागजात देने के आरोप लगे हैं। 

इस मामले में साल 2017 में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के नेता नवाब काजिम अली ने चुनाव याचिका दायर की थी। इस मामले में अब्दुल्ला के निर्वाचन पर दी गई अर्जी में बसपा नेता की ओर से कहा गया था कि साल 2017 में चुनाव के वक्त आजम खान के बेटे की उम्र न्यूनतम निर्धारित 25 वर्ष नहीं थी। ये आरोप लगाये गये कि चुनाव लड़ने के लिए अब्दुल्ला आजम ने फर्जी डॉक्युमेंट्स दाखिल किए थे और झूठा हलफनामा दाखिल किया था। 

इससे पहले पिछले महीने रामपुर जिला कोर्ट से भी गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। ये वारंट उनके बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम के दो बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के मामले में जारी हुआ था।

अब्दुल्ला आजम पर आरोप है कि उन्होंने पासपोर्ट और फिर चुनावी हलफनामे में दो अलग-अलग बर्थ सर्टिफिकेट जमा कराये हैं। बता दें कि आजम खान के खिलाफ भी रामपुर में 84 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आजम खान पर जमीन हथियाने, अतिक्रमण, किताब चोरी, मूर्ति चोरी, बिजली चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी जैसे मामले दर्ज हैं। 

टॅग्स :आज़म खानहाई कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो