लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्कूल में ‘खुशहाली पाठ्यक्रम’ देखने जाएंगी मेलानिया ट्रम्प, छात्रों से करेंगी बातचीत

By भाषा | Updated: February 25, 2020 04:35 IST

अमेरिकी दूतावास ने रविवार को स्पष्ट किया कि उसे दिल्ली के सरकारी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे मेलानिया ट्रम्प दिल्ली के एक स्कूल में मंगलवार को छात्रों से बातचीत करेंगीवह खुशहाली पाठ्यक्रम’ के तहत विभिन्न गतिविधियों को देखेंगी।

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प दिल्ली के एक स्कूल में मंगलवार को छात्रों से बातचीत करेंगी और ‘खुशहाली पाठ्यक्रम’ के तहत विभिन्न गतिविधियों को देखेंगी। स्कूल जाने वाले सभी मार्गों पर किलाबंदी कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार पेड़ों की कटाई-छंटाई की गई है।

सूत्रों के अनुसार मेलानिया दोपहर में दक्षिण दिल्ली के स्कूल में पहुंचेंगी और वहां करीब एक घंटा बिताएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके स्कूल का दौरा करने, विभिन्न कक्षाओं में जाने, छात्रों के साथ बातचीत करने और ‘खुशहाली पाठ्यक्रम’ के तहत विभिन्न गतिविधियों को देखने का कार्यक्रम है।

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि मेलानिया के स्कूल आने के मद्देनजर सड़कों की मरम्मत की गई है, फुटपाथ पर फिर से रंग रोगन किया गया है और स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए हैं। मेलानिया ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ देश की दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले मेलानिया का स्कूल में स्वागत करने और उन्हें ‘खुशहाली’ कक्षाओं के बारे में जानकारी देने वाले थे लेकिन अमेरिकी दूतावास ने शहर के प्रशासन को शनिवार को बताया था कि केजरीवाल और सिसोदिया के नाम आमंत्रित लोगों की सूची में नहीं है।

आयोजन से दोनों नेताओं के नाम हटाए जाने पर क्षोभ प्रकट करते हुए आम आदमी पार्टी के दो नेताओं ने कहा था कि यह एक प्रोटोकॉल और ‘परंपरा’ है कि यदि आयोजन में कोई भी विदेशी विशिष्ट अतिथि आता है तो राज्यों के नेता उपस्थित रहते हैं । अमेरिकी दूतावास ने रविवार को स्पष्ट किया कि उसे दिल्ली के सरकारी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है।

सिसोदिया ने रविवार को कहा था कि उन्हें और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के सरकारी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प का स्वागत करके खुशी होती लेकिन उन्होंने इस संबंध में अमेरिकी दूतावास की चिंताओं का सम्मान किया।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा था कि उनकी सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि मेलानिया राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूल में आएंगी। दिल्ली सरकार ने जुलाई 2018 में खुशहाली पाठ्यक्रम की शुरुआत की थी । पाठ्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा एक से आठ में पढ़ने वाले छात्रों को हर दिर 45 मिनट खुशहाली कक्षा में गुजारना होता है। यहां पर वे कथा-कहानी, ध्यान और सवाल-जवाब सत्र में हिस्सा लेते हैं । इसी तरह, नर्सरी और केजी के छात्र-छात्राओं के लिए हफ्ते में दो बार कक्षाएं होती हैं । 

टॅग्स :मेलानिया ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल