लाइव न्यूज़ :

बाहर से आने वाले लोगों पर सीएए, एनआरसी नहीं थोपने देंगे, मेघालय में बोलीं ममता बनर्जी- वोट दें, हम दिल्ली से भाजपा को बाहर करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2023 07:38 IST

उन्होंने कहा, ‘‘ मेघालय को गुवाहाटी या दिल्ली के नहीं, बल्कि उनके लोग ही चलायेंगे। हम इसे बंगाल से नहीं चलायेंगे। हम आपके मित्र हैं और आपकी जो भी जरूरत होगी, हम आपकी मदद करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे बाहर से आने वाले पूर्वोत्तर राज्य के निवासियों पर उनकी पार्टी सीएए और एनआरसी नहीं थोपने देगीः ममता बनर्जी ममता बनर्जी ने बुधवार को मेघालय में एक चुनावी रैली में यह बात कही।सीएम ने कहा कि मेघालय में टीएमसी को वोट दें, हम दिल्ली से भाजपा को बाहर करेंगे।

शिलांगः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी बाहर से आने वाले लोगों को इस पूर्वोत्तर राज्य के निवासियों पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) नहीं थोपने देगी। उन्होंने कोनराड संगमा सरकार पर राज्य में ‘‘विकास कार्य नहीं करने’’ और ‘‘घोटाले’’ में शामिल होने का भी आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने मेघालय में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘बाहरी लोग राष्ट्रीय नागरिक पंजी, संशोधित नागरिकता कानून, गोलियों और स्कैंडल के माध्यम से आपको दबाकर यहां शासन करना चाहते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं करें। बाहर से आने वाले लोगों को अपने ऊपर सीएए, एनआरसी लागू न करने दें।’’ ममता ने कहा, ‘‘ मेघालय को गुवाहाटी या दिल्ली के नहीं, बल्कि उनके लोग ही चलायेंगे। हम इसे बंगाल से नहीं चलायेंगे। हम आपके मित्र हैं और आपकी जो भी जरूरत होगी, हम आपकी मदद करेंगे।’’

प. बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मेघालय का विकास कर सकती है... इस सरकार को बदलिए... यहां कुछ भी नहीं है। मेडिकल कॉलेज नहीं है, इलाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है, कोई विकास नहीं है, लेकिन घोटाले हैं।’’ बनर्जी ने लोगों से उनकी पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मेघालय में टीएमसी को वोट दें, हम दिल्ली से भाजपा को बाहर करेंगे।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतकौन हैं मनोज अग्रवाल और सुब्रत गुप्ता?, टीएमसी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला