लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाई अड्डे का परिचालन शुरू होते ही बचे हुए भारतीयों को अफगानिस्तान से रेस्क्यू किया जाएगा: विदेश मंत्रालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2021 18:27 IST

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अफगानिस्तान से हम लगभग उन सभी भारतीयों और नागरिकों को वापस ले आएं हैं जो वापस भारत आना चाहते थे. हालांकि उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद अब भी कई भारतीय वहां पर फंसे हैं.

Open in App

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अफगानिस्तान से हम लगभग उन सभी भारतीयों और नागरिकों को वापस ले आएं हैं जो वापस भारत आना चाहते थे. हालांकि उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद अब भी कई भारतीय वहां पर फंसे हैं.

एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, हम जल्द उन सभी बचे हुए भारतीयों को भी वापस ले आएंगे जो अब भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि, अभी यह कहना मुश्किल है कुल कितने भारतीय वहां हैं. उन्होंने कहा, जैसे ही काबुल हवाई अड्डे का परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा तो हम फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस ले आएंगे. 

वहीं अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां किस तरह की सरकार बनेगी और उस सरकार और सरकारी तंत्र का नेचर कैसा होगा इस सवाल पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में किस तरह की सरकार बन सकती है, इसके बारे में फिलहाल हमारे पास कोई विवरण या उसकी प्रकृति की जानकारी नहीं है. 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोहा में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और तालिबानी लीडर्स की मुलाकात हुई कि नहीं इस पर टिप्पणी करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, हमारी (तालिबान के साथ) बैठक के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. 

बता दें कि इससे पहले भारत और तालीबन की दोहा (India-Taliban Meeting in Doha) में हुई बैठक पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि, सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए. "यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।"

ओवैसी ने कहा था कि,  केंद्र सरकार को तालिबान पर भारत का रुख स्पष्ट करना चाहिए कि केंद्र उन्हें आतंकवादी संगठन के रूप में देखता है या नहीं? ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी सरकार स्पष्ट करें कि तालिबानी आतंकी संगठन है या नहीं. ओवैसी ने कहा, सरकार क्यों पर्दे के पीछे से झांक-झांक कर मोहब्बत कर रही. सामने आकर इकरार क्यों नहीं करती. 

ओवैसी ने कहा कि, भारत के अधिकारी, दोहा में तालिबानी लीडर्स से मुलाकात करते हैं. उन्हें चाय पिलाते हैं. कबाब खिलाते हैं ये क्या बात हुई. क्या वो आतंकी है या नहीं. ये भारत की सुरक्षा का मामला है. सरकार इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए. 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानKabulArindam Bagchi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"