लाइव न्यूज़ :

MCD Results: भाजपा का 15 साल का शासन खत्म!, आप ने 126 आंकड़ा छूआ, 134 सीट पर कब्जा, जानें बीजेपी और कांग्रेस का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2022 15:48 IST

MCD Results: राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीट, कांग्रेस ने 9 और अन्य ने 3 सीट पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी थी।2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे।

MCD Results: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कब्जा कर लिया है। आप इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। आप ने 126 का बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। आप ने 250 में से 134 सीट जीत ली। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि एमसीडी चुनाव के सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित किए गए। ‘आप’ ने 134, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की, तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे हैं।बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 में जीत दर्ज करनी थी। कांग्रेस का बुरा हाल जारी है। 2017 में पार्टी ने 30 वार्ड पर कब्जा किया था।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव में इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एमसीडी चुनाव में ‘आप’ की जीत के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया और कहा, ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक ’’ पार्टी की हार हुई। जनता ने वोट कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को हराया।

इससे पहले 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। उस साल करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि महज 10 साल पुरानी पार्टी ने देश की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) को उसी के गढ़ में ‘‘मात’’ दे दी। उन्होंने कहा, ‘‘ परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘आप’ एक बेहद ईमानदार पार्टी है।’’ सिंह ने कहा कि परिणाम इसलिए भी उल्लेखनीय हैं, क्योंकि भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए 17 केंद्रीय मंत्रियों सहित सभी शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारा था।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसअरविंद केजरीवालAdesh Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र