लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव : जैन-सिसोदिया से जुड़े विधानसभा क्षेत्रों के वार्ड में भाजपा ने परचम लहराया

By भाषा | Published: December 07, 2022 9:14 PM

पटपड़गंज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विधानसभा क्षेत्र और शकूरबस्ती, मंत्री सत्येंद्र जैन का क्षेत्र है। भाजपा ने चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं-सिसोदिया और जैन पर भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमले किए थे। जैन अभी जेल में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपटपड़गंज मनीष सिसोदिया का विधानसभा क्षेत्र और शकूरबस्ती सत्येंद्र जैन का क्षेत्र हैभाजपा ने चुनाव के दौरान सिसोदिया और जैन पर भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमले किए थेपटपड़गंज वार्ड से भाजपा की रेणु चौधरी ने आप उम्मीदवार के खिलाफ 403 मतों से जीत दर्ज की

नयी दिल्ली: दिल्ली नगर चुनाव (एमसीडी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के चार वार्ड में से तीन और सत्येंद्र जैन के शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र में सभी तीन वार्ड में जीत दर्ज की।

पटपड़गंज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विधानसभा क्षेत्र और शकूरबस्ती, मंत्री सत्येंद्र जैन का क्षेत्र है। भाजपा ने चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं-सिसोदिया और जैन पर भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमले किए थे। जैन अभी जेल में हैं। 

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति की जांच का आदेश दिया था जिसके बाद सिसोदिया से संबंधित स्थानों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का छापा पड़ा था। 

भाजपा ने आरोप लगाया कि आप ने ‘‘रिश्वत प्राप्त करने’’ के लिए उत्पाद शुल्क नीति का इस्तेमाल किया था और कहा था कि नीति तैयार करने में ‘‘महत्वपूर्ण’’ भूमिका निभाने वाले सिसोदिया को कार्रवाई का सामना करना होगा। सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में चार में से तीन वार्ड में भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

पटपड़गंज वार्ड से भाजपा की रेणु चौधरी ने आप उम्मीदवार के खिलाफ 403 मतों से जीत दर्ज की जबकि विनोद नगर वार्ड से भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने आप के कुलदीप भंडारी को 2,311 मतों से हराया। मंडावली में भाजपा उम्मीदवार शशि चंदना ने आप प्रत्याशी रीना तोमर को 186 मतों से हराया। 

आप केवल एक सीट मयूर विहार फेज दो पर जीत हासिल करने में सफल रही, जहां उसके उम्मीदवार देवेंद्र कुमार जीते। भाजपा ने जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूर बस्ती में और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी तीन वार्ड- सरस्वती विहार, पश्चिम विहार और रानी बाग में जीत हासिल की।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावBJPमनीष सिसोदियासत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSaran Seat Lok Sabha Elections 2024: रोहिणी आचार्य की किस्मत ईवीएम में कैद, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला, यादव और राजपूत लगाएंगे नैया पार!

भारतLok Sabha Elections 2024: ''राहुल गांधी मुश्किल समय में भाग जाते हैं'', यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले की साजिश रच रही है", 'आप' नेता संजय सिंह ने लगाया सनसनीखेज आरोप

भारतLok Sabha Elections 2024: "अमित शाह देश के नागरिकों को इसलिए 'घुसपैठिया' बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया है", कपिल सिब्बल का गृह मंत्री पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: हम अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करते हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने समान नागरिक संहिता, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कहा, देखें साक्षात्कार

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Lok Sabha Polls 2024: बिहार में शाम 5 बजे तक कुल 52.35% हुआ मतदान

भारतHeat Wave In Delhi: हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: '4 जून के बाद जनता की सुनने लगेगी पुलिस' चुनावी सभा में केजरीवाल ने कहा

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: 44 डिग्री तापमान, चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: टोले-टोले में बिजली, लालटेन युग का अंत!, सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, शेष दो चरणों में 16 सीट पर पड़ेंगे वोट