लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में अब हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई, फर्स्ट ईयर के विषयों की किताबों का हिन्दी वर्जन आज लॉन्च करेंगे अमित शाह

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2022 10:05 IST

मध्य प्रदेश में अब मेडिकल की पढ़ाई छात्र हिन्दी में भी कर सकेंगे। एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के सभी तीन विषयों -एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री की पाठ्यपुस्तकों के हिंदी संस्करण आज लॉन्च किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में अब मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में भी की जा सकेगी, आज फर्स्ट ईयर के किताबों का हिन्दी वर्जन हो रहा लॉन्च।प्रथम वर्ष के सभी तीन विषयों -एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री की पाठ्यपुस्तके हिन्दी में उपलब्ध होंगी।

भोपाल: मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां मेडिकल की पढ़ाई अब छात्र हिन्दी में कर सकेंगे। मध्यप्रदेश सरकार की हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। मध्य प्रदेश के मेडिकल शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को बताया कि फर्स्ट ईयर की सभी तीन विषयों की किताबें हिन्दी में लॉन्च हो रही हैं।

विश्वास सारंग ने कहा, 'ये बड़ा दिन है। देश में पहली बार मध्य प्रदेश में हिंदी में मेडिकल शिक्षा शुरू होगी। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह 11 बजे प्रथम वर्ष के सभी तीन विषयों -एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री की पाठ्यपुस्तकों के हिंदी संस्करण को लॉन्च करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह मेरे लिए खुशी की बात है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि यदि हिंदी में चिकित्सा की शिक्षा संभव है, तो हिंदी में कोई भी पाठ्यक्रम संभव है। इससे युवाओं, खासकर हिंदी पृष्ठभूमि के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।'

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई छात्र मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि डॉक्टर पर्ची के ऊपर ‘आरएक्स’ के स्थान पर 'श्री हरि' लिख सकते हैं और फिर दवाओं आदि की सूची हिंदी में लिख सकते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हिन्दी माध्यम की शिक्षा कई विद्यार्थियों के जीवन में नया प्रकाश लेकर आयेगी। हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई के साथ एक नया युग शुरू हो रहा है। यह एक सामाजिक क्रांति है। गरीब परिवार का बेटा भी मेडिकल की पढ़ाई के बारे में सोच सकेगा।’

बता दें कि शाह रविवार को भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश में हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की शुरूआत करेंगे। इस मौके पर वह एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानअमित शाहMBBSVishwas Sarang
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला