लाइव न्यूज़ :

फरवरी के पहले हफ्ते में 29 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान, 12 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 7, 2023 10:17 IST

राजधानी दिल्ली में सोमवार, 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लगभग 12 साल बाद ऐसा हुआ जब राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान फरवरी के पहले ही सप्ताह में इतना ऊपर पहुंचा हो।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी के पहले हफ्ते में 29 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान12 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा6 फरवरी को 29 डिग्री दर्ज किया गया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनो से राष्ट्रीय राजधानी का तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 6 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लगभग 12 साल बाद ऐसा हुआ जब राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान फरवरी के पहले ही सप्ताह में इतना ऊपर पहुंचा हो। साल 2011 के बाद के आंकड़ो के अनुसार इस साल फरवरी के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया 29 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

राजधानी दिल्ली में सोमवार, 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते में सामान्य तौर पर तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस बार तापमान में अचानक हुई बढ़ोत्तरी चौंकाने वाली है। दिल्ली में सुबह-शाम का तापमान अब भी 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे में सुबह और शाम के समय लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है।

हालांकि आज यानी 7 फरवरी को अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और ये 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले तीन चार दिनों में दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

तापमान भड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार, 6 फरवरी को 265 पर पहुंच गया । आने वाले दिनों में  राजधानी में प्रदूषण का और बढ़ने की संभावना है। 

दूसरी तरफ अगर पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।  बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, औली, गौरसों व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी खासी बर्फ गिरी।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम पारे में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। इसका मतलब साफ है कि लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीबिहारउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार