लाइव न्यूज़ :

बदरीनाथ मंदिर को आमजन हेतु खोलने की मांग को लेकर 'मौनी बाबा' आमरण अनशन पर

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:55 IST

Open in App

बारहों माह साधना में रत रहने वाले 'मौनी बाबा' के बदरीनाथ मंदिर को आमजन के दर्शन के लिए खोले जाने की मांग के समर्थन में बुधवार को आमरण अनशन पर बैठने से आंदोलन और तेज हो गया । बदरीनाथ यात्रा खोले जाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से बद्री संघर्ष समिति के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारी, पंडा समाज, तीर्थ पुरोहित व अन्य स्थानीय लोग आंदोलनरत हैं और पिछले 12 दिनों से वे क्रमिक अनशन कर विरोध प्रकट कर रहे हैं । कोविड-19 के कारण बंद पड़ी चार धाम यात्रा शुरू किये जाने के लिए चारों धामों— बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में महीनों से आंदोलन चल रहा है । बद्री संघर्ष समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि अनशन के 12 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक संबंधित पक्ष से कोई उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा जिससे आक्रोशित कई वर्षों से मौन व्रत साधना कर रहे 'मौनी बाबा' के रूप में विख्यात धर्मराज भारती ने बुधवार से भोजन का त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया । आंदोलनकारी मौनी बाबा को तुलसी माला पहनाकर एक जुलूस की शक्ल में साकेत तिराहे से लेकर उनके निवास स्थान पर पहुंचे जहां बाबा अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए । मौनी बाबा ने कहा कि वह इससे पूर्व भी मई माह में 15 दिनों का आमरण अनशन कर चुके हैं जिसमें पहले उन्होंने भोजन और सात दिन बाद जल का भी त्याग कर दिया था । तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आग्रह पर उन्होंने अनशन तोड़ा था जिन्होंने उन्हें कुछ दिनों में ही सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर स्थानीय स्तर पर दर्शन की अनुमति लोगों को देने का आश्वासन दिया था । उन्होंने कहा कि लेकिन आज दो महीने से अधिक समय होने के बाद भी लोगों को बदरीनाथ मंदिर के दर्शन से वंचित रखा गया है । मौनी बाबा ने कहा कि लोगों को दर्शन की अनुमति मिलने तक उनका अनशन जारी रहेगा और अगर इस अनशन के दौरान उन्हें शारीरिक तथा मानसिक रूप से कोई भी क्षति होती है तो इसके जिम्मेदार राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे । बद्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार की ओर से चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए तारीख पर तारीख बदली जा रही है लेकिन कपाट खुलने के चार माह से बाद भी अब तक सामान्य लोगों को दर्शन की सुविधा नहीं मिल पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट