लाइव न्यूज़ :

मौनी अमावस्या: संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, कल तक आंकड़ा होगा करोड़ों के पार

By IANS | Updated: January 16, 2018 15:35 IST

मौनी अमावस्या के इस मौके पर अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी, आनंद गिरी सहित कई अखाड़ों के संतों ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

Open in App

संगम की रेती पर मंगलवार को लाखों श्रधालुओं ने डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या के इस शुभ मुहूर्त पर धार्मिक नगरी इलाहाबाद में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इलाहाबाद प्रशासन के मुताबिक अनुमान है कि इस अवसर पर लगभग दो करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ रात से ही घाट पर देखी जा सकती थी।   

मौनी अमावस्या के इस मौके पर अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी, आनंद गिरी सहित कई अखाड़ों के संतों ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान व दान पुण्य का खास महत्व होता है। स्नान के बाद तर्पण से पूर्वजों को शांति मिलती है। सिर्फ यही नहीं आस्था की नगरी संगम में देश भर से आने वाले भक्तों का तांता देखा जा सकता है। 

प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार को दिन में करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान की उम्मीद है। मौनी अमावस्या के पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी भी की है।

उल्लेखनीय है कि स्नान का मुहूर्त मंगलवार सुबह 4.52 मिनट से बुधवार सुबह 7.04 बजे तक रहेगा। 

टॅग्स :माघ मेलापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा - पाठमौनी अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें, जानें 8 महत्वपूर्ण बातें

पूजा - पाठमौनी अमावस्या पर अवश्य पढ़ें व्रत कथा, मिलता है अश्वमेध यज्ञ जितना फल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा