लाइव न्यूज़ :

Matri Pitri Vandana: बुजुर्ग माता-पिता और सास-ससुर के साथ समय बिताए और नवंबर में दो दिन छुट्टी पाइये, इस राज्य में कर्मचारियों को तोहफा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2024 16:23 IST

Matri Pitri Vandana: असम सरकार ने अपने कर्मचारियों को माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय व्यतीत करने के लिए नवंबर में दो दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसमय बिताने के वास्ते विशेष आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की है।10 नवंबर को रविवार की छुट्टी के साथ ही इन छुट्टियों को लिया जा सकता है। जिनके माता-पिता या सास-ससुर नहीं हैं वे इसके हकदार नहीं होंगे।

गुवाहाटीः असम सरकार ने सरकारी कर्मचारी को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए नवंबर में दो दिनों की विशेष आकस्मिक छुट्टी की घोषणा की है। अवकाश को निजी मनोरंजन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और जिन कर्मचारियों के माता-पिता या सास-ससुर नहीं है उन्हें छुट्टियां नहीं मिलेंगी। सीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम सरकार ने छह और आठ नवंबर 2024 को राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनके माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के वास्ते विशेष आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की है।’’

इसमें कहा गया है कि छुट्टियों का इस्तेमाल ‘‘केवल बुजुर्ग होते माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए किया जाएगा न कि निजी मनोरंजन के लिए, ताकि उनका सम्मान किया जाए तथा उनकी देखभाल की जा सके।’’ सीएमओ ने कहा कि सात नवंबर को छठ पूजा, नौ नवंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी और 10 नवंबर को रविवार की छुट्टी के साथ ही इन छुट्टियों को लिया जा सकता है।

इसमें कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं में कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से छुट्टियां ले सकते हैं, और जिनके माता-पिता या सास-ससुर नहीं हैं वे इसके हकदार नहीं होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2021 में पदभार संभालने के बाद अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में सरकारी कर्मचारियों के लिए माता-पिता और सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए दो विशेष आकस्मिक छुट्टियों की घोषणा की थी।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज