लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी भीषणा आग, 150 से 200 लोग बुझाने में जुटे, वायुसेना ने भी संभाला मोर्चा

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2022 15:11 IST

राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में सोमवार शाम आग ने भीषण रूप ले लिया था और अब बड़े इलाके में ये फैल चुका है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र भीषण आग, सोमवार शाम को भड़की थी आग।आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल सका है, पांच से सात वर्ग किलोमीटर में फैल चुकी है आग।

अलवर: राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र भीषण आग की चपेट में आ गया है। अधिकारियों के अनुसार आग किस वजह से लगी, इस बारे में पता नहीं चल सका है। आग दो दिन पहले लगी और सोमवार शाम को इसने भीषण रूप ले लिया। मंगलवार दोपहर के अपडेट के मुताबिक ये वनक्षेत्र के लगभग पांच से सात वर्ग किलोमीटर में फैल चुका था। इससे अधिकारियों को इस बात की भी चिंता है कि आग वनक्षेत्र से आगे इससे सटे गांव तक न पहुंच जाए। अधिकारियों के अनुसार आग लगने से इस क्षेत्र में बाघों के घूमने और आने-जाने के इलाके भी प्रभावित हुए हैं।  

आग बुझाने की कोशिश जारी, वायु सेना भी जुड़ी अभियान से

अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग से जुड़े कर्मचारी समेत करीब 150-200 लोग आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। आग बुझाने के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टर भी बुलाए गए हैं। भारतीय वायुसेना के ​हेलिकॉप्टर की मदद से काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच एक अधिकारी ने कहा, 'आग प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।' अलवर की एडीएम सुनीता पंकज ने बताया, 'दो चॉपर मंगवाए गए हैं। जहां सबसे ज़्यादा आग फैली है या फिर जहां पर वन्यजीवों को ज़्यादा खतरा है और आग ग्रामीण क्षेत्र में न बढ़े इसके लिए पहले उन जगहों पर पानी डाला जा रहा है। आग का क्षेत्र काफी विस्तृत हो गया है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व में हैं 27 बाघ

इसी महीने की शुरुआत में ये जानकारी सामने आई थी कि सरिस्का बाघ अभयारण्य में दो नवजात शावक देखे जाने के बाद इस इलाके में शावकों सहित बाघों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्रैप कैमरे से ली गई शावकों की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। उन्होंने लिखा, ‘सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघिन एसटी 17 के नवजात शावकों के रूप में अच्छी खबर ट्रैप कैमरों में कैद हुई है। अब अभयारण्य में कुल 27 बाघ हैं जिनमें नौ बाघ, 11 बाघिन और सात शावक शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि बाघों की बढ़ती संख्या खुशी की बात है। 

 

टॅग्स :राजस्थानAlwarअग्निकांडइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल