लाइव न्यूज़ :

'मस्जिद में आकर चुन-चुन कर मारेंगे', भाजपा MLA नितेश राणे के भड़काऊ भाषण पर हुई 2 FIR

By आकाश चौरसिया | Updated: September 2, 2024 16:01 IST

महाराष्ट्र के अहमदनगर में दो कार्यकर्मों में विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने विवादित बयान दिए, जिसे लेकर उन पर पुलिस ने 2 शिकायत भी दर्ज कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देनितेश राणे के भड़काऊ भाषण पर दर्ज हुई दो FIR'मस्जिद में आकर चुन-चुन कर मारेंगे', नितेश राणे ने रविवार को संपन्न हुई रैली में दिया बयान इसका वीडियो आते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

मुंबई:महाराष्ट्र के अहमदनगर में दो अलग-अलग जगहों पर हुए कार्यकम में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण के बेटे और विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने भड़काऊ भाषण दिए, जिसे लेकर अब उनपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो कहते हुए दिख रहे हैं कि मस्जिद में आकर चुन-चुन कर मारेंगे, ये बात उन्होंने 'सकल हिंदी समाज आंदोलन' नामक कार्यक्रम में कही। इस दौरान वो धार्मिक गुरु रामगिरि महाराज के समर्थन में प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहीं उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए और अब मामले ने तूल पकड़ लिया। मौके को देखते हुए एमआईएमआईएम के प्रवक्ता ने सीएम से कह दिया कि इस पर आप स्वत: संज्ञान लें। 

वीडियो में भाजपा विधायक नितेश राणे को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर किसी ने रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी कहा, तो हम आपकी मस्जिदों में प्रवेश करेंगे और एक-एक करके आपको मारेंगे।

उन्होंने कहा, 'अगर हमारे रामगिरी महाराज के प्रति वे कहेंगे कि मैंने मराठी में बात की, इसलिए मैं आपको उस भाषा में धमकी दे रहा हूं जिसे आप समझते हैं। अगर तुमने हमारे रामगिरि महाराज के खिलाफ कुछ भी कहा तो हम तुम्हारी मस्जिदों में घुसकर तुम्हें बारी-बारी से पीटेंगे। इसे ध्यान में रखो'।

भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार को श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस स्टेशनों में दो एफआईआर दर्ज कीं। दूसरी तरफ वीडियो शेयर करते हुए AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मामले का संज्ञान लेने और राणे को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।

पठान ने लिखा, "महाराष्ट्र के अहमदनगर में भाजपा विधायक नीतीश राणे पुलिस प्रशासन को खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि वह मस्जिद में घुसेंगे और मुसलमानों को एक-एक करके मार डालेंगे। वह अपने पूरे भाषण में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। ये भड़काऊ भाषण है, हेट स्पीच है। बीजेपी चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही है। इस पूरे भाषण का संज्ञान लें और तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में लें!"

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो