लाइव न्यूज़ :

शहीदों के परिजन को मिलेगी न्यूनतम 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

By भाषा | Updated: April 6, 2021 01:07 IST

Open in App

रायपुर, पांच अप्रैल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य के बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों के परिवारों को न्यूनतम 80 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के तहत राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान, सामूहिक विकल्प विशेष अनुदान, शहीद सम्मान निधि, समूह बीमा राशि तथा अन्य आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों के परिवारों को राज्य शासन द्वारा विशेष अनुग्रह अनुदान तथा सामूहिक बीमा विकल्प विशेष अनुदान राशि के रूप में कुल 45.40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शहीद अधिकारियों और जवानों के परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति और अन्य आर्थिक सहायता के संबंध में कार्यवाही अर्द्ध सैनिक बल द्वारा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए हैं तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं।

मृतकों में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के सात जवान, सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन का एक जवान, डीआरजी के आठ जवान और एसटीएफ के छह जवान शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल