लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शहीद BSF जवान के अंतिम संस्कार में भावुक बेटे ने कहा- हर किसी को तिरंगे में नहीं लपेटा जाता

By भारती द्विवेदी | Updated: September 20, 2018 17:51 IST

Martyred BSF Jawan Narendra Singh: शहीद जवान के बेटे ने आगे कहा है- 'हमें अभी गर्व महसूस हो रहा है लेकिन दो-तीन बाद क्या होगा? जब हमें कोई मदद नहीं मिलेगा। मैं और भाई बेरोजगार हैं। घर की रोजी-रोटी चलाने वाले मेरे पिता देश के लिए कुर्बान हो गए। मैं चाहता हूं कि ऑर्थरिटी हमारी मदद करे।'

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में तैनात हरियाणा के बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह का शव आज उनके पैतृक गांव सोनीपत लाया गया है। जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। इस मौके पर बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह के बेटे ने मीडिया से बात किया है। मीडिया से बात करते हुए उसने कहा है- 'ये हमारे लिए गर्व की बात है। हर किसी को तिरंगा में नहीं लपेटा जाता है। लेकिन हम गर्व नहीं महसूस कर सकते हैं। हम आज गर्व है, कल किसी और को मारा डाला जाएगा। हम फिर से गर्व महसूस करेंगे। हम अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करते हैं।' 

शहीद जवान के बेटे ने आगे कहा है- 'हमें अभी गर्व महसूस हो रहा है लेकिन दो-तीन बाद क्या होगा? जब हमें कोई मदद नहीं मिलेगा। मैं और भाई बेरोजगार हैं। घर की रोजी-रोटी चलाने वाले मेरे पिता देश के लिए कुर्बान हो गए। मैं चाहता हूं कि ऑर्थरिटी हमारी मदद करे।'

गौरतलब है कि 18 सितंबर को पाकिस्तान ने जम्मू संभाग के सांबा जिले के रामगढ़ सब सेक्टर में गोलाबारी की थी। जिसमें में बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी सेना ने जवान का शव सौंपने के बजाए कायराना हरकत दिखाते हुए उसके शव के साथ बर्बरता की। शहीद जवान के गले को चाकू से रेता गया था। उसकी एक आंख निकालने की कोशिश की गई थी और हाथ-पैर काट दिया गया था। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने 192 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर ‘‘हाई अलर्ट’’ जारी कर दिया, जिसकी रखवाली सेना करती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारसीमा सुरक्षा बलहरियाणापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां