लाइव न्यूज़ :

आतंकी को पकड़ने वाला बच्चों को देता है मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग, जानिए वो कौन है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2022 12:36 IST

अनुराग बसु ने बिहार के गया में इंडियन मुजाहिदीन के फरार आरोपी तौसीफ पठान को पकड़ा था। मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके अनुराग बच्चों को आत्मरक्षा की यह कला सिखाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कहते हैं कि इसी मार्शल आर्ट के बल पर उन्होंने पठान को धर दबोचा 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का मुख्य आरोपी तौसीफ पठान गया में छुपा था शातिर तौसीफ पठान गया में गणित की कोचिंग चलाता था

बिहार के गया में अनुराग बसु छोटे-छोटे बच्चों का मार्शल आर्ट की ट्रेनिग देते हैं। अनुराग वही शख्स हैं, जिन्होंने साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी मोहम्मद अतीक उर्फ तौसीफ पठान को धर दबोचा था। एक साधारण सी जिंदगी जीने वाले अनुराग का हौसला था कि आतंकी गतिविधियों का आरोपी तौसीफ सलाखों के पीछे पहुंचा और उसके नापाक इरादों से हमारा समाज सुरक्षित है। 

मार्शल आर्ट के माहिर जानकार अनुराग बसु इस कला में ब्लैक बेल्ट पा चुके हैं। अब तक 1600 बच्चों को मार्शल आर्ट जैसी आत्मरक्षा की तकनीक में पारंगत बना चुके अनुराग बसु की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। 

वो 13 सितंबर 2017 का दिन था, जब अनुराग बसु गया के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के राजेंद्र आश्रम में साइबर कैफे की अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी उनको इंडियन मुजाहिदीन के फरार आरोपी तौसीफ पठान की गतिविधियों पर शंका हुई, कुछ ही पल के बाद उनका शक यकीन में बदल गया और उन्होंने बिना समय गवाएं पठान को अपने कब्जे में ले लिया। 

अनुराग मार्शल आर्ट के जानकार थे ही तो उनके सामने ढेर हुआ पठान मिन्नते करता रहा, धमकियां देता रहा लेकिन अनुराग पर पांच लाख के इनामी पठान की बातों का कोई असर नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पठान को अपने साथ ले गई, बाद में एनआईए ने तौसीफ पठान को अपनी कस्टडी में ले लिया। 

सितंबर 2021 को इस मामले में अनुराग बसु ने कोर्ट को सूचना दी कि पठान के संदिग्ध आदमी उसका पीछा कर रहे हैं और बाकायदा उसकी रेकी हो रही है। जिस पर कोर्ट ने तुरंत गया पुलिस को आदेश दिया कि अनुराग बसु की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उससे पहले अनुराग बसु ने कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज कराई और वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जज के सामने सीरियल ब्लास्ट के आरोपी तौसीफ पठान की शिनाख्त भी की। 

वहीं सुरक्षा के मामले में कोर्ट के आदेश के पहले अनुराग बसु ने आरोप लगाया था कि वो बिहार सरकार से स्थायी सुरक्षा मांग रहे हैं लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही है। ऐसे में अगर आतंकी उनके साथ कोई भी वारदात को अंजाम देते हैं तो इसकी सीधी जिम्मेदारी बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।  

मालूम हो कि अनुराग बासु के द्वारा दबोचा गये आतंकी तौसीफ पठान ने पुलिस पूछताछ में अपने एक अन्य साथी सने अली खान के बारे में भी बताया। जिसको पुलिस ने डोभी के करमौनी से गिरफ्तार किया।

तौसीफ पठान इतना शातिर दिमाग का था कि पुलिस की निगाहों से बचने के लिए वह गणित की कोचिंग चलाता था लेकिन अपनी संदिग्ध गतिविधियों के कारण अनुराग बसु की नजर में आ गया और फिर अपने असली ठिकाने यानी जेल में पहुंच गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआतंकी हमलाबिहार समाचारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज