लाइव न्यूज़ :

मराठा आरक्षण आंदोलन: बीजेपी सांसद की सीएम उद्धव ठाकरे से मांग, वापस लिए जाएं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 4, 2019 13:35 IST

Maratha reservation protests: बीजेपी सांसद संभाजीराजे ने की मराठा आरक्षण आंदोलनों के दौरान दर्ज केसों को वापस लेने की मांग

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद ने की मराठा आंदोलनों के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांगबीजेपी सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने लिखा सीएम उद्धव ठाकरे को खत

बीजेपी के राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखकर मराठा आरक्षण आंदोलनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए केसों को वापस लिए जाने की मांग की है। 

इससे पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सत्तारूढ़ शिवसेना सरकार के गठबंधन में शामिल कांग्रेस और एनसीपी ने सीएम ठाकरे से भीमा कोरेगांव मामले में खासतौर पर दलितों को खिलाफ दर्ज वापस लिए जाने की मांग की थी। 

पिछले साल जुलाई में मराठा आरक्षण आंदोलनों ने हिंसक रूप ले लिया था और पूरे महाराष्ट्र में बंद का आह्वान किया गया था। इस प्रदर्शन के हिंसक होने से कई लोगों घायल हो गए थे, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। अब बीजेपी सांसद ने इन्हीं केसों को वापस लेने की मांग की है। 

क्या है मराठा आरक्षण मामला, क्यों हुआ था आंदोलन?

इसके बाद देवेंद्र फड़नवीस सरकार ने नवंबर 2018 में महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से मराठा समुदाय को नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में 16 फीसदी आरक्षण दिए जाने के कानूनी मंजूरी दे दी थी।

इससे पहले 2014 में कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने भी मराठों को आरक्षण दिए जाने को मंजूरी दी थी, लेकिन उनके इस फैसले पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। 

इस फैसले के खिलाफ फड़नवीस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन उन्हें दोबारा हाई कोर्ट जाने का आदेश दिया गया था। तब हाई कोर्ट ने सरकार को मराठा समुदाय का पिछड़ापन साबित करने को कहा था। 

इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट बैकवर्ड क्लास कमिशन (MSBCC) ने मराठा समुदाय को सामाजिक और शैक्षिक तौर पर पिछड़ा घोषित करते हुए सरकार को इस समुदाय को आरक्षण दिए जाने के लिए उचित कदम उठाने को कहा था। मराठा आरक्षण की मांग का सभी पार्टियों ने समर्थन किया था।

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट