लाइव न्यूज़ :

वाराणसी से पहले भी गिर चुके हैं कई फ्लाईओवर, पढें अब तक के हादसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2018 19:39 IST

यूपी के वाराणसी में आज अचानक एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया। जिसमें करीब 12 लोगों की मौत अब तक हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Open in App

यूपी के  वाराणसी में आज अचानक  एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर  गिर गया। जिसमें करीब 12 लोगों की मौत अब तक हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो ब्लॉक गिरे हैं।

यूपी सीएम खुद इस घटना का जायजा लेने के लिए मौके के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब कोई फ्लाईओवर इस तरह से गिरा हो और आम लोगों की जान गई है। आइए बताते हैं इससे पहले हुए फ्लाईओवर हादसे-

कोलकाता फ्लाईओवर हादसा

31 मार्च 2016 में उत्तरी कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से करीब 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। ये एक  एक अंडर कंस्‍ट्रक्‍शन फ्लाईओवर था।  नॉर्थ कोलकाता के गणेश टॉकीज इलाके में इस फ्लाईओवर का काम चल रहा था, जहां ये हादसा हुआ था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से चंद दिनों पहले हुए इस हादसे की वजह से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।

भुवनेश्वर फ्लाईओवर हादसा

 ओडि‍शा की राजधानी भुवनेश्वर के बोमीखल के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर 10 सितंबर 2017 में गिर गया था। ये भी एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर था, जिसका एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे।  जब फ्लाईओवर का हिस्सा धराशायी हुआ तो करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे जो उसके नीचे दब गए थे। 

पानीपत फ्लाईओवर हादसा

इसी साल के 8 मार्च 2018 में  पानीपत के नेशनल हाइवे नंबर-1 पर बने फ्लाईओवर से 3 मजदूर नीचे गिर गए थे। ये तीनों एक ट्रॉली के ऊपर बैठे हुए थे। अचानक से पहिया टूटा तो ट्रॉली पलट गई थी। इस वजह से तीनों एक-एक करके लगभग 30 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गए थे। एक मजदूर के ऊपर से गाड़ी गुजर गई। उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। जबकि दो की हालत गंभीर थी।

टॅग्स :वाराणसीयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह