लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेताओं ने उठाई दिल्ली-मुंबई में जनसंख्या रजिस्टर तैयार कराने की मांग, असम NRC को लेकर जारी है विवाद

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 1, 2018 19:48 IST

असम में सोमवार को एनआरसी का अंतिम मसौदा प्रकाशित किया गया था, जिसमें 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.89 करोड़ के नाम शामिल किए गए और 40 लाख लोगों को लिस्ट से बाहर रखा गया।

Open in App

नई दिल्ली, 01 अगस्तः असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर उठा विवाद थमा ही नहीं है था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता इसे अलग-अलग राज्यों में लागू करवाने की मांग उठाने लगे हैं, जिसके लिए उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह, चुनाव आयोग व स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है, ताकि बाहरी लोगों को चिंहित किया जा सके।

दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि कृपया दिल्ली में भी एक सर्वेक्षण आयोजित करें (एनआरसी की तरह) क्योंकि बड़ी संख्या में रोहिंग्या और विदेशी घुसपैठिया यहां रह रहे हैं और उनमें से कइयों के पास आधार और राशन कार्ड भी हैं।  वहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक पुरोहित ने कहा है कि अगर एनआरसी असम में लागू हो सकता है तो इसे मुंबई सहित पूरे में लागू करना चाहिए। इसलिए मैंने मुंबई के जिला कलेक्टर, सीपी मुंबई और राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर एनआरसी लागू करने और कोलाबा और मुंबई में बांग्लादेशियों की पहचान करने के लिए कहा है।  आपको बता दें, असम में सोमवार को एनआरसी का अंतिम मसौदा प्रकाशित किया गया था, जिसमें 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.89 करोड़ के नाम शामिल किए गए और 40 लाख लोगों को लिस्ट से बाहर रखा गया। तब से इस मुद्दे पर राजनीति गर्माई हुई है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तमाम विपक्षी दल सरकार के ऊपर हमलावर है। 

सीएम ममता बनर्जी ने आपत्ति जाहिर कर कह चुकी हैं कि वे 'भारतीय नागरिक' अपनी ही जमीन पर 'शरणार्थी' हो गए हैं। केंद्र सरकार 'वोट बैंक की राजनीति' कर रही है। ममता ने यह भी दावा किया था कि कुछ ऐसे लोगों के भी नाम अंतिम मसौदे से हटा दिए गए हैं जिनके पास पासपोर्ट, आधार और वोटर कार्ड हैं। मोदी सरकार ने 40 लाख लोगों को जबरन निकालने की कोशिश की है। विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :एनआरसीमनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो