लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने OSD की गिरफ्तारी पर कहा- CBI को तुरंत सख्त सजा दिलानी चाहिए, मैंने भी 5 सालों में कई भ्रष्टाचारी अधिकारी पकड़वाए

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2020 09:38 IST

सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को 6 फरवरी की रात गिरफ्तार किया था, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बताया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई अधिकारियों ने कर्तव्य अधिकारी (OSD) का नाम गोपाल कृष्ण माधव बताया है।सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD)की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर जवाब दिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी को तुरंत सख्त से सख्त से सजा सीबीआई (CBI) को दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी पिछले पांच सालों में ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी को पकड़वाए हैं। सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को 6 फरवरी की रात गिरफ्तार किया था, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बताया गया था। 

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 सालों में पकड़वाए है।''

सीबीआई अधिकारियों ने कहा था कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया।

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीसीबीआईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह