लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया को CBI हिरासत में किया जा रहा है 'मानसिक रूप से प्रताड़ित', दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का बनाया जा रहा है दबाव, आप ने लगाया आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2023 20:00 IST

आप ने कहा कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे आरोपों वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देआप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा- सीबीआई के पास सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं कहा- उन्होंने (सिसोदिया) कभी भी किसी सबूत के गायब होने का उल्लेख नहीं कियासीबीआई ने उनके आवास पर छापा मारा लेकिन कुछ नहीं मिला

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने रविवार को यह आरोप लगाया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में मनीष सिसोदिया को "मानसिक रूप से प्रताड़ित" किया जा रहा है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जांच एजेंसी के अधिकारी उन्हें "झूठे कबूलनामे" पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे आरोपों वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। 

सीबीआई के पास सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कभी भी किसी सबूत के गायब होने का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने उनके आवास पर छापा मारा लेकिन कुछ नहीं मिला। सिसोदिया ने दावा किया कि वह आठ से नौ घंटे बैठे थे और फिर से वही सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने इसे "मानसिक उत्पीड़न" करार दिया।

आप प्रवक्ता ने दावा किया कि संघीय जांच एजेंसी के पास "एक रुपये की भी बेईमानी का सबूत नहीं है, इसलिए यातना देकर दबाव बनाया जा रहा है ताकि वह (गलतियों को) स्वीकार करे।" ट्विटर आम आदमी पार्टी ने कहा, मोदी जी द्वारा उत्पीड़न इस क़दर बढ़ गया है जिस के शिक्षा मॉडल की चर्चा दुनिया भर में होती है। मोदी जी की CBI कागज़ पर आरोप लिखकर ज़बरदस्ती साइन करवाने के लिए उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। ये बात मनीष जी और उनके वकील ने कोर्ट में कही है। 

उन्होंने कहा, "गरीब बच्चों के लिए काम करने वाले, जिनका काम दुनिया देख रही है, सीबीआई उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।" सिसोदिया को 26 फरवरी को कथित तौर पर दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच में सहयोग नहीं करने और जांच शिकायत के सवालों पर तालमटोल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सिसोदिया की अदालत को शनिवार को छह मार्च तक बढ़ा दिया।

टॅग्स :मनीष सिसोदियासीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह