लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: केंद्र सरकार की शांति समिति से मेइतेई और कुकी समूहों ने बनाई दूरी, हिंसा में एक की मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 13, 2023 10:10 IST

मणिपुर में केंद्र सरकार को उस समय भारी धक्का पहुंचा, जब मेइतेई और कुकी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों ने कहा कि वे गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा गठित शांति समिति में भाग नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में केंद्र सरकार के शांति बहाली को लगा भारी धक्का मेइतेई और कुकी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों ने शांति समिति से बनाई दूरी मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है, बीते सोमवार को गोलाबारी में एक शख्स की हुई मौत

इंफाल: हिंसाग्रस्त मणिपुर में हालात अब भी संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं। खबरों के मुताबिक बीते सोमवार को ताजा हिंसा में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुखद घटना के अलावा शांति बहाली के लिए लगातार प्रयासरत केंद्र सरकार को उस समय भारी धक्का पहुंचा, जब मेइतेई और कुकी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों ने कहा कि वे गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा गठित शांति समिति में भाग नहीं लेंगे।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार हिंसाग्रस्त इलाके में मोर्चा संभाले हुए पुलिस ने सोमवार को जानकारी साझा करते हुए बताया चुराचांदपुर जिले के लैलोईफाई इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह क्षेत्र घाटी में बिष्णुपुर जिले के साथ पहाड़ी जिले की सीमा पर स्थित है।

इस संबंध में चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक कार्तिक मल्लादी ने बताया कि घटना दोपहर के समय की है। गोलीबारी में मारे गये पीड़ित शख्स की पहचान 22 वर्षीय एन मुअनसांग के रूप में हुई है, जो ग्राम रक्षा स्वयंसेवक है।

गोलाबारी की यह घटना उस दिन हुई जब केंद्र द्वारा शनिवार को घोषित 51 सदस्यीय शांति समिति की प्रमुख राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर का दौरा किया और तीन राहत शिविरों में जाकर स्थिति का जायजा लिया था। राज्य में बीते 3 मई से जारी हिंसा के बीच चुराचांपुर जिले का उनका यह पहला दौरा था।

जानकारी के अनुसार हिंसा की घटना केवल चुराचांदपुर में ही नहीं हुई बल्कि इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में भी भारी गोलीबारी हुई। जिसमें कथित तौर पर आठ लोग घायल हो गए हैं।

टॅग्स :मणिपुरगृह मंत्रालयManipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज