लाइव न्यूज़ :

"मणिपुर हिंसा सरकार द्वारा प्रायोजित है", केसीआर की बेटी के कविता का केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2023 07:57 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के कविता ने मणिपुर हिंसा पर केंद्र की नरेद्र मोदी सरकार और मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को निशाने पर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर की बेटी और बीआरएस नेता के कविता ने मणिपुर हिंसा पर साधा मोदी सरकार पर निशानाके कविता ने कहा कि मणिपुर हिंसा केंद्र की मोदी सरकार और बीरेन सिंह सरकार द्वारा प्रायोजित हैदोनों सरकारों ने मिलकर मणिपुर की कुकी और मैतेई समुदाय के बीच भयंकर दरार पैदा कर दी है

हैदराबाद:तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक और कल्वाकुंतला कविता ने बीते शनिवार को मणिपुर हिंसा पर केंद्र की नरेद्र मोदी सरकार और मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को निशाने पर लिया।

बीआरएस नेता के कविता ने कहा कि मणिपुर में बीते मई महीने से जारी हिंसा के लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार और साथ में मणिपुर की बीरन सिंह सरकार दोषी है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार के कविता ने तेलंगाना विधान परिषद में आदिवासी कल्याण और आदिवासियों के बीच वन भूमि के वितरण विषय पर आयोजित चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि मणिपुर हिंसा सीधे तौर पर केंद्र और मणिपुर सरकार द्वारा प्रायोजित है क्योंकि दोनों जगहों पर डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने मिलकर मणिपुर की दोनों जातीय समूहों कुकी और मैतेई के बीच भयंकर दरार पैदा कर दी है।

के कविता ने कहा, “भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने मणिपुर में साजिश के तहत दोनों समुदायों को एक-दूसरे के विरोध में खड़ा कर दिया है, जिसके कारण पूरा मणिपुर युद्ध क्षेत्र में बदल गया है। इसमें कोई शक नहीं कि मणिपुर में हो रही हिंसा सीधे राज्य प्रायोजित है। केंद्र और राज्य सरकारें मणिपुर में स्थिति से निपटने में बुरी तरह विफल रही हैं। इसलिए हर किसी को इसकी निंदा करनी चाहिए।''

बीआरएस नेत्री के कविता ने इसके साथ यह आरोप भी लगाया कि भाजपा मणिपुर में चुनावी लाभ के लिए "फूट डालो और राज करो" की नीति अपना रही है। वहीं इसके उलट तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव लगातार "एकजुट और समृद्ध" के आदर्श वाक्य पर बल देते हुए अपने सूबे को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं।

तेलंगाना विधान परिषद में न केवल सत्ताधारी बीआरएस बल्कि कांग्रेस ने भी मणिपुर हिंसा के लिए भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। कांग्रेस के एमएलसी टी जीवन रेड्डी ने मणिपुर हिंसा की निंदा करते हुए अपील की कि तेलंगाना विधानसभा में इस संबंध एक प्रस्ताव पारित करे।

कांग्रेस के एमएलसी टी जीवन रेड्डी ने कहा, “तेलंगाना विधानसभा द्वारा इसलिए निंदा प्रस्ताव पारित करना चाहिए ताकि मणिपुर के लोगों को पता चलना चाहिए कि तेलंगाना के लोग उनके साथ हैं। हमें एक स्वर से हिंसा की निंदा करने की जरूरत है।”

कांग्रेस नेता रेड्डी ने कविता के बयान से पूरी तरह सहमत जताते हुए कहा कि मणिपुर हिंसा को देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि भाजपा सरकार राज्य में शांति बहाली में फेल है। यह वास्तव में राज्य प्रायोजित हिंसा है।

टॅग्स :के कविताके चंद्रशेखर रावमणिपुरमोदी सरकारBJPकांग्रेसतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार