लाइव न्यूज़ :

मणिपुर चुनाव: उग्रवादी गुटों को वोट डालने की मंजूरी मिली, चुनाव आयोग ने की खास तैयारी, पोस्टल बैलट की करेगा व्यवस्था

By विशाल कुमार | Updated: January 22, 2022 12:30 IST

यह सुविधा सरकार के साथ सशस्त्र अभियान रोकने और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले ऐसे उग्रवादी गुटों के लिए है जो मणिपुर के 14 निर्धारित शिविरों में रह रहे हैं और उनके नाम राज्य के विभिन्न विधानसभाओं में मतदाता के रूप में दर्ज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले उग्रवादी गुटों के लिए फैसला।मणिपुर के 14 निर्धारित शिविरों में रहने वाले और मतदाता सूची में दर्ज गुटों के लिए व्यवस्था।मणिपुर में 20 से ज्यादा उग्रवादी गुट हैं।

इम्फाल: सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले उग्रवादी गुटों को चुनाव आयोग ने वोट डालने की मंजूरी दे दी है और उनके लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था की जाएगी।

शुक्रवार रात मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 के खंड (सी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और केंद्र सरकार के परामर्श से निर्णय लिया गया है।

हालांकि, यह सुविधा सरकार के साथ सशस्त्र अभियान रोकने और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले ऐसे उग्रवादी गुटों के लिए है जो मणिपुर के 14 निर्धारित शिविरों में रह रहे हैं और उनके नाम राज्य के विभिन्न विधानसभाओं में मतदाता के रूप में दर्ज हैं।

चुनाव आयोग ने कहा है कि चूंकि वे अपने निर्धारित कैंपों से बाहर नहीं जा सकते हैं, इसलिए उन्हें उनके शिविर में ही पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करने दिया जाए. पोस्टल बैलट तैनाती के स्थान जल्द ही चिन्हित कर दिए जाएंगे।

बता दें कि, मणिपुर में 20 से ज्यादा उग्रवादी गुट हैं। कुकी उग्रवादी गुट दो बड़े समूहों  यूनाइटेड पीपल्स फ्रंट (यूपीएफ) और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) के रूप में सक्रिय हैं। 

इन दोनों ने साल 2008 में सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन पर हस्ताक्षर किया है, जो कि राज्य और केंद्र सरकार के साथ एक संघर्ष विराम समझौता है। इसी तरह, कुछ अन्य अंडरग्राउंड ग्रुपों ने भी सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। सरकार इनकी भागीदारी भी चुनाव में चाहती है. यही कारण है कि चुनाव आयोग ने भी इन्हें मतदान की इजाजत दे दी है।

60 सीटों वाले मणिपुर विधानसभा में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण में 38 और दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान होंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह