लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में बीजेपी सरकार पर संकट, 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस कर सकती है सरकार बनाने का दावा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 18, 2020 05:50 IST

2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कई दलों के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मणिपुर में सरकार बनाई थी। चुनाव में बीजेपी को 21 और कांग्रेस को 28 सीटे मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में बीजेपी गठबंधन सरकार से अब NPP,  IND और टीएमसी ने  समर्थन वापस ले लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एल जयंत कुमार सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा- ''हमने मुख्यमंत्री को अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।"

इंफाल:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत सरकार पर मणिपुर में खतरा मंडरा रहा है। मणिपुर में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार से उप मुख्यमंत्री वाई जॉय कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के अन्य तीन मंत्रियों भी भी अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं बीजेपी के तीन विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा टीएमसी विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इन सारी गतिविधियों के देखते हुए कहा जा रहा है कि मणिपुर की सरकार कभी भी गिर सकती है। 

जानें किन-किन मंत्रियों और विधायकों ने दिया इस्तीफा

मणिपुर के उप मुख्यमंत्री वाई जयकुमार सिंह समेत नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के चार मंत्रियों ने बुधवार (17 जून) को प्रदेश की बीजेपी नीत सरकार से इस्तीफा दे दिया। सिंह के अलावा जनजातीय और पर्वतीय क्षेत्र विकास मंत्री एन काइशी, युवा मामले एवं खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एल जयंत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा। जयंत कुमार सिंह ने मीडिया से कहा, ''हमने मुख्यमंत्री को अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।"

Manipur CM N Biren (File Photo)

इंफाल में बुधवार (17 जून) को बीजेपी छोड़कर एस. सुभाषचंद्र सिंह, टी.टी. हाओकिप और सैमुअल जेंदाई कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

जानें राज्य का सियासी समीकरण

राज्य में 60 विधानसभा सीट में कांग्रेस के पास 28, बीजेपी के पास 21, NPF और NPP के पास 4-4, टीएमसी-1 और IND-1। इसमें से बीजेपी के पास  NPF, NPP, IND, LJP और TMC का समर्थन था। 

बीजेपी पार्टी झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब बीजेपी गठबंधन सरकार से अब NPP,  IND और टीएमसी ने  समर्थन वापस ले लिया है। वहीं बीजेपी के 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद पार्टी के पास 18 विधायक रह गए हैं। ऐसे में NPF के चार और एलजेपी के एक विधायक को मिलाकर बीजेपी के पास 23 समर्थक रह गए हैं। वहीं कांग्रसे पास 30 से ज्यादा। ऐसे में कांग्रेस  समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

टॅग्स :मणिपुरनोंग्थोमबम बिरेन सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल