लाइव न्यूज़ :

Manipur: पीएम मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए राज्य सरकार सतर्क, चुराचांदपुर में एयर गन पर लगी रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2025 09:29 IST

Manipur: प्रधानमंत्री मोदी के मिजोरम से मणिपुर आने की संभावना है, लेकिन इस बारे में नयी दिल्ली या इंफाल से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Open in App

Manipur: मणिपुर सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 सितंबर को संभावित दौरे के मद्देनजर चुराचंदपुर जिले में एयर गन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट धरुण कुमार एस द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि चुराचांदपुर जिले में एयर गन के ‘‘उपयोग, उसे रखने और दिखाने’’ पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘वीवीआईपी का चुराचांदपुर जिले का दौरा निर्धारित है और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। यह देखा गया है कि एयर गन रखने, उनका उपयोग करने या उन्हें लहराने से वीवीआईपी की आवाजाही के दौरान चिंता, भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है या सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी और चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।’’ प्रधानमंत्री मोदी के मिजोरम से मणिपुर आने की संभावना है, लेकिन इस बारे में नयी दिल्ली या इंफाल से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस दौरे के मद्देनजर राज्य में तैयारी को लेकर कई बैठकें की गई हैं। मई 2023 में कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का मणिपुर का यह पहला दौरा होगा। हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। चुराचांदपुर आदिवासी कुकी समुदाय का गढ़ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुरManipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत