लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के एक गांव में गोलीबारी, सेना ने की जावाबी कार्रवाई

By अंजली चौहान | Updated: June 29, 2023 16:49 IST

मणिपुर में मई महीने से हिंसा जारी है और गुरुवार को एक गांव में ताजा गोलीबारी हुई जिसके जवाब में सेना ने मोर्चा संभाला।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान गई मणिपुर के एक गांव में आज गोलीबारी हुई सेना ने गोलीबारी का दिया जवाब

इंफाल: हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में कई महीने से चल रही हिंसक झड़पे शांत होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, मणिपुर के कांगपोकपी जिले के हरओथेल गांव में गोलीबारी हुई है।

भारतीय सेना के अनुसार, सशस्त्र दंगाइयों ने गुरुवार सुबह मणिपुर के हरओथेल गांव के पास एक इलाके में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 

इस गोलीबारी से निपटने के लिए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। सेना द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि सेना गोलीबारी रोकने में कामयाब रही, लेकिन अपुष्ट रिपोर्टों से कुछ लोगों के हताहत होने का संकेत मिलता है।

सेना के बयान के मुताबिक, गोलीबारी गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई। प्रतिक्रिया में सेना की टुकड़ियों को तुरंत तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बलों को क्षेत्र में भेजा गया। सेना ने कहा कि इलाके में बड़ी भीड़ जमा होने की भी खबर है और स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में फैली हिंसा के कारण अब तक 100 से ज्यादा जाने जा चुकी है। इस हिंसा के कारण कई सैंकड़ों लोगों को अपने घरों को छोड़कर पलायन करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, हिंसा ग्रस्त मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

क्यों हो रही मणिपुर में झड़पें?

मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किए जाने के बाद तीन मई को पहली बार झड़पें हुई थी। इसके बाद से हिंसा की आग भड़क गई और पूरे राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू हो गया। 

जानकारी के अनुसार, मणिपुर की आबादी में मेइतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी - नागा और कुकी - आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं। 

टॅग्स :मणिपुरAssam Riflesभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज