लाइव न्यूज़ :

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में 7वां आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 लोगों की हुई पहचान; अन्य की तलाश जारी

By अंजली चौहान | Updated: July 25, 2023 10:49 IST

मणिपुर में युद्धरत समुदायों में से एक की दो महिलाओं को मणिपुर के कांगपोकपी में नग्न मार्च करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो 19 जुलाई को सामने आया, जिससे बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में वायरल वीडियो मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि सातवां आरोपी नाबालिग है इस मामले में 14 लोगों की पहचान कर ली गई है।

इंफाल: मणिपुर में पुरुषों की भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाए जाने और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में अब तक 14 लोगों की पहचान हो चुकी है और सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने सोमवार को जिस आरोपी को पकड़ा बताया जा रहा है कि वह नाबालिग है। 

दरअसल, 19 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मणिपुर से एक भयावह वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो महिलाओं को भीड़ नग्न अवस्था में घुमा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया। विपक्ष ने सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस भयावह वीडियो के वायरल होने के एक दिन बाद मणिपुर पुलिस ने पहले और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मणिपुर में मैतई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा भड़कने के एक दिन बाद की है जिसका वीडियो जुलाई महीने में वायरल हुआ। 

घटना 4 मई को राज्य की राजधानी इंफाल से 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई। घटना का 26 सेकंड का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के एक दिन बाद गुरुवार, 20 जुलाई को पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की।

उस दिन बाद में तीन और गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने कहा कि शनिवार को गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी 19 वर्षीय है, जबकि हिरासत में लिया गया छठा व्यक्ति नाबालिग है।

संसद में उठा मणिपुर का मुद्दा 

मालूम हो कि संसद में इस समय मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सदन में मणिपुर का मुद्दा उठाया है। इसे लेकर सदन में काफी हंगामा भी हुआ है।

सोमवार को सदन की कार्रवाई के दौरान विपक्ष लगातार पीएम मोदी से मणिपुर मामले में संसद में चर्चा की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक पीएम ने इस मुद्दे पर सदन में कुछ नहीं कहा। इसी को लेकर लगातार विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने में जुटी हुई है। 

इस बीच, 3 मई से मणिपुर में मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के बाद भड़की हिंसा में अब तक 120 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। 

टॅग्स :मणिपुरManipur Policeभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला