लाइव न्यूज़ :

Manipur: 60 नौकरशाहों और 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला?, मणिपुर सरकार ने थोक भाव में बदले अधिकारी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2025 13:12 IST

Manipur: प्रधान सचिव (वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग) अरुण कुमार सिन्हा नए प्रधान सचिव (कृषि, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुराचांदपुर के एसपी शेख मोहम्मद जाइब जाकिर को डीजीपी का वरिष्ठ एसओ नियुक्त किया गया है। थौबल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश बलवाल इंफाल पूर्व के नए एसपी होंगे।नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर देवेश देवल अब केवल पर्यटन विभाग का प्रभार संभालेंगे।

इंफालः मणिपुर सरकार ने तत्काल प्रभाव से 60 नौकरशाहों और 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। राज्य प्रशिक्षण अकादमी के महानिदेशक पॉलुनथांग वैफेई को अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार दिया गया है, जबकि प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराग बाजपेयी अतिरिक्त मुख्य सचिव (वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग) होंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रधान सचिव (वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग) अरुण कुमार सिन्हा नए प्रधान सचिव (कृषि, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) होंगे।

अधिसूचना के अनुसार, आयुक्त-सह-सचिव (पर्यटन) और मणिपुर भवन नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर देवेश देवल अब केवल पर्यटन विभाग का प्रभार संभालेंगे। अधिसूचना के मुताबिक, थौबल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश बलवाल इंफाल पूर्व के नए एसपी होंगे।

जबकि सेनापति के एसपी अनुपम को संयुक्त सचिव (गृह विभाग) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। चंदेल के एसपी शिवानंद सुर्वे को सेनापति के एसपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि चुराचांदपुर के एसपी शेख मोहम्मद जाइब जाकिर को डीजीपी का वरिष्ठ एसओ नियुक्त किया गया है।  

टॅग्स :मणिपुरManipur PoliceBJPIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला