लाइव न्यूज़ :

मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या राजश्री त्रिवेदी को महर्षि कर्वे उत्कृष्टता पुरस्कार

By अनुभा जैन | Updated: July 19, 2022 13:30 IST

एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे पुराना महिला महाविद्यालय है, जो महिलाओं की शिक्षा के लिए कृतसंकल्प है।

Open in App
ठळक मुद्देराजश्री त्रिवेदी को अध्यापन और प्रशासन का 30 सालों से अधिक का अनुभव है। 10 से अधिक पुस्तकें लिखी और अनुवादित की हैं।

मुंबईः एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय (श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय) मुंबई के स्थापना के 106 वर्ष पूरे करने के अवसर पर मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय (एसएनडीटी विश्वविद्यालय से संलग्न) की प्राचार्या डॉ. राजश्री त्रिवेदी को विश्व विद्यालय द्वारा महर्षि कर्वे उत्कृष्टता पुरस्कार (श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है।

ज्ञातव्य है की एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे पुराना महिला महाविद्यालय है, जो महिलाओं की शिक्षा के लिए कृतसंकल्प है। डॉ. राजश्री त्रिवेदी को अध्यापन और प्रशासन का 30 सालों से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने 10 से अधिक पुस्तकें लिखी और अनुवादित की हैं। उनकी प्रमुख पुस्तकों में- ’इंटेरोगेटिंग पेट्रियार्कीः एसेज़ ऑन कंटेंपरेरी विमेन पोएट्स आफ इंडिया’ का प्रकाशन सोफिया महाविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा किया गया है।

डॉ. त्रिवेदी की कविताएं व आलेख इंडियन लिटरेचर, म्यूज़ इंडिया, द वर्ड वीवर, स्पीकिंग ट्री और अन्य प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉ. त्रिवेदी भारत में एक जर्मन संगठन, फ्रेडरिक एबर्ट स्टिफ्टंग द्वारा शुरू की गई जेंडरलॉग सीरीज़ के आयोजन से भी जुड़ी हुई हैं।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज