लाइव न्यूज़ :

Mandi Lok Sabha Seat: मोदी को अपना परिवार नहीं मानतीं कंगना रनौत!, नहीं लिखा 'मोदी का परिवार'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 29, 2024 18:34 IST

Mandi Lok Sabha Seat: बीजेपी के नेता अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट के बायो में मैं हूं मोदी का परिवार लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने परिवार का सदस्य बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने एक्स एकाउंट पर चेंज नहीं किया बायो बीजेपी नेताओं ने अपने बायो में लिखा है मोदी का परिवार बीजेपी ने कंगना को मंडी लोकसभा से दिया है टिकट

Mandi Lok sabha Seat: बीजेपी के नेता अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट के बायो में मैं हूं मोदी का परिवार लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने परिवार का सदस्य बता रहे हैं। वहीं, कई मंचों पर पीएम मोदी भी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार बता चुके हैं।

लेकिन, बीजेपी की टिकट पर राजनीति की पिच पर उतरी कंगना रनौत ने अब तक पीएम मोदी का अपने परिवार का सदस्य नहीं माना है। क्योंकि, उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने के बाद भी अपने बायो में मैं हूं मोदी का परिवार नहीं लिखा है।

जबकि, बीते कुछ दिनों पहले देश के गृह मंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक ने अपने बायो में मैं हूं मोदी का परिवार लिखा। कंगना को बीजेपी ने हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है और बीते दिनों पहले उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

मालूम हो कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक रैली के दौरान आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। लालू ने कहा था कि कौन है मोदी, मोदी का परिवार कहां है। इस पर पीएम ने जवाब दिया था यह देश मोदी का परिवार है। सोशल मीडिया पर लोग बायो में मैं हूं मोदी का परिवार लिखने लगे। हालांकि, कंगना ने अपना बायो चेंज नहीं किया है।

कंगना ने प्रचार शुरू किया

कंगना ने मंडी लोकसभा सीट से प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि क्या भीड़ उमड़ी है, कितने लोग आए हैं और कितने लोग गर्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी को रिप्रजेंट करेगी। मैं कोई हीरोइन या स्टार नहीं, मैं आपकी बहन और बेटी हूं, और आप सब मेरा परिवार हो। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया।

उन्होंने कहा कि मुझे सौभाग्य मिला है, मेरी प्रसन्नता की कोई सीमा ही नहीं है। अपने घर अपने लोग अपने देश वापस आकर कौन खुश नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस को ये खुशी नहीं भाई। उन्होंने अपनी कुराजनीति शुरू कर दी।  

टॅग्स :कंगना रनौतMandiहिमाचल प्रदेशलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला