लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति को उसकी पत्नी और सौतेली बेटी से फिर से मिलाया, दिल्ली उच्च न्यायालय का अहम फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 21:38 IST

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने व्यक्ति से कहा, “वे (महिला और बेटी) आपके साथ रहना चाहते हैं। इसलिए आप उन्हें यहां से ही साथ ले जाएं।"

Open in App
ठळक मुद्देसात वर्षीय बेटी को अदालत के सामने पेश किया गया।महिला की पहली शादी से यह बेटी है। अदालत व्यक्ति की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और सौतेली बेटी से फिर से मिला दिया है। महिला के परिवार के सदस्यों ने उसे और उसकी बेटी को उत्तर प्रदेश में कथित रूप से कैद रखा हुआ था। उच्च न्यायालय के निर्देश पर महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी को अदालत के सामने पेश किया गया।

अदालत ने महिला से कहा कि वह बालिग है और जहां भी वह जाना चाहती है जा सकती है। महिला की पहली शादी से यह बेटी है। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने व्यक्ति से कहा, “वे (महिला और बेटी) आपके साथ रहना चाहते हैं। इसलिए आप उन्हें यहां से ही साथ ले जाएं।"

अदालत व्यक्ति की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में उसने अधिकारियों को अपनी पत्नी और सौतेली बेटी को पेश करने का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया था। महिला ने अदालत को बताया कि उसकी शादी संबंधित व्यक्ति से हुई है और वह अपनी बेटी सहित उसके साथ रहना चाहती है तथा उसके (महिला के) परिवार के सदस्यों ने उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट भी की। इस पर न्यायाधीश ने अदालत में मौजूद महिला के पूर्व ससुर और उसकी मां से कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है।

अदालत ने आगाह किया कि अगर वे नहीं सुधरे तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। न्यायाधीश ने कहा, “आप समाज में रहते हैं, आप क्या कर रहे हैं? यहां कोई राजशाही नहीं है। वह बालिग है और अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकती है। यदि आप इस तरह से व्यवहार करते रहे तो आपको सीधे तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा।”

अदालत ने कहा कि महिला ने याचिकाकर्ता से कानूनी रूप से शादी की थी और उसकी वैध पत्नी है तथा वह उसके साथ रह सकती है। व्यक्ति ने अपनी याचिका में कहा था कि महिला विधवा हो गई थी और उसकी एक बच्ची है तथा उसने महिला से शादी की है।

याचिका में कहा गया था कि महिला के परिवार के सदस्य और उसके पूर्व ससुराल वाले याचिकाकर्ता के साथ उसके अंतरजातीय विवाह के खिलाफ हैं और वे उसे (व्यक्ति को) धमका रहे हैं। इसमें दावा किया गया था कि महिला को जनवरी से कैद में रखा गया था।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी