लाइव न्यूज़ :

MRI मशीन में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ रूह कंपाने वाला ये हादसा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2018 12:33 IST

मृतक राजेश मारू अपनी मां का एमआरआई कराने के लिए अस्पतला लेकर आया था। इस दौरान वॉर्ड बॉय ने मारू से ऑक्सीजन सिलेंडर एमआरआई मशीन के पास लाने के लिए कहा।

Open in App

मुंबई के नायर अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 साल के राजेश मारू नाम के युवक की एमआरआई मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मामले में मुंबई पुलिस ने सरकारी अस्पताल के वॉर्ड बॉय और एमआरआई स्कैन में काम करने वाली एक महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश मारू अपनी मां का एमआरआई कराने के लिए अस्पतला लेकर आया था। इस दौरान वॉर्ड बॉय ने मारू से ऑक्सीजन सिलेंडर एमआरआई मशीन के पास लाने के लिए कहा। जैसे ही वह सिलेंडर को एमआरआई मशीन के पास लेकर पहुंचा वैसे ही मशीन ने उसे अपनी तरफ इस तेजी से खींच लिया।

उसके बाद मृतक मारू के हाथ में मौजूद ऑक्सीजन का सिलेंडर खुल गया और पूरी गैस उसके पेट में चली गई। इसके बाद उसका पेट फूल गया। साथ ही साथ उसकी आंखें बाहर आ गईं और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, मृतक के परिजनों का कहना है कि जब मरीज को एमआरआई के लिए ले जाया जा रहा था तो रूम के बाहर अस्पताल के वार्ड बॉय ने शरीर पर से घड़ी और सोने की चैन तो उतरवा ली थी, लेकिन राजेश को ऑक्सीजन सिलेंडर अंदर ले जाने को कहा। वॉर्ड बॉय ने कहा था कि फिलाहल एमआरआई मशीन बंद है, लेकिन मशीम चालू थी।

इस हादसे को लेकर अस्पताल की लापरवाही बताई जा रही है। परिजनों ने वॉर्ड ब्वॉय की इस लापरवाही को राजेश की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वही, इस पूरे मामले की जांच अग्रिपाड़ा पुलिस कर रही है। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज