लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में व्यक्ति ने दादा के शव को फ्रिज में रखा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:48 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 अगस्त तेलंगाना के वारंगल जिले में एक व्यक्ति ने अपने दादा के शव को अपने घर के फ्रिज में रख दिया क्योंकि उसके पास उसका अंतिम संस्कार करने के लिए कथित तौर पर पैसे नहीं थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 92-95 साल के बीच के उनके दादा प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पेंशन ले रहे थे और अपने पोते के साथ रह रहे थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य कामारेड्डी जिले में रहते हैं।

बृहस्पतिवार को घर से दुर्गंध आने पर कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस को शव रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ मिला।

अधिकारी ने कहा, "उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके दादा हाल ही में बीमार होने के कारण बिस्तर पर पड़े रहते थे और उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद, उन्होंने शुरू में शव को चादर से लपेटा और बाद में शव को फ्रिज में रख दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उनका अंतिम संस्कार करने में असमर्थ था क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या 23 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दादा के शव को छुपाया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी पेंशन बंद न हो।

प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं और उनकी करीब छह दिन पहले मौत होने की आशंका है।

हालांकि, वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं उन्हें कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?