लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: सिनेमा हॉल में 'अवतार 2' देख रहा था शख्स, फिल्म के बीच आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2022 14:02 IST

मरने वाले शख्स की पहचान लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीनू अपने भाई राजू के साथ पेद्दापुरम में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अवतार 2 देखने आया था। फिल्म के बीच उसे दिल का दौरा पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वाले शख्स की पहचान लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू के रूप में हुई हैश्रीनू अपने भाई राजू के साथ पेद्दापुरम में अवतार 2 देखने आया थाफिल्म के बीच उसे दिल का दौरा पड़ा जिसकी वजह से वह गिर गया

हैदराबाद: हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 2' को सिनेमा हॉल में देखते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामला आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के पेद्दापुरम शहर का है। मरने वाले शख्स की पहचान लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीनू अपने भाई राजू के साथ पेद्दापुरम में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अवतार 2 देखने आया था।

फिल्म के बीच उसे दिल का दौरा पड़ा जिसकी वजह से वह गिर गया। इस पर उसके छोटे भाई राजू के द्वारा उसे तुरंत पेद्दापुरम सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मीरेड्डी श्रीनु के परिवार में एक बेटी और एक बेटा है।

संयोग से, ताइवान में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' के पहले भाग को देखने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना को एजेंस फ्रांस प्रेसे ने 2010 में रिपोर्ट किया था। आदमी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। उनका चेकअप करने वाले डॉक्टर के अनुसार, "फिल्म देखने से अति-उत्तेजना" ने उनके हार्ट अटैक के लक्षणों को तीव्र किया।

अवतार 2, नौ साल पहले आई अवतार फिल्म की सीक्वल है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को भारतीय स्क्रीन पर रिलीज की गई है। जेम्स कैमरन की 'अवतार' अपने रिलीज डे पर दुनिया भर में $2.9 बिलियन के साथ अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। वहीं अवतार 2 को लेकर भी दर्शकों में खासा क्रेज नजर आ रहा है। भारत में इस फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग देखने को मिली थी। 

 

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)अवतार 2आंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण