लाइव न्यूज़ :

गुजरात में तीन बच्चियों से बलात्कार और एक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ नवंबर गुजरात में गांधीनगर जिला पुलिस ने तीन से सात साल की उम्र की तीन बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार करने और दस दिनों के भीतर उनमें से एक की हत्या करने के आरोप में 26 वर्षीय एक मजदूर को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (गांधीनगर रेंज) अभय चुडासमा ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि आरोपी विजय ठाकोर ने तीन साल की बच्ची की जान लेने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘आरोपी की विकृत मानसिकता है, शायद अश्लील सामग्री देखने की उसकी आदत के कारण ऐसा है। उसने अब तक 3, 5 और 7 साल की तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने और उनमें से एक की हत्या करने की बात कबूल की है। उसे विस्तृत जांच के लिए 11 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।’’

गांधीनगर जिले की संतेज पुलिस को एक गांव के पास रहने वाली एक महिला मजदूर की शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने चार नवंबर को उसकी पांच साल की बेटी का अपहरण कर लिया और उसी दिन उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया।

चुडासमा ने कहा कि लड़की की चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।

दो दिन बाद, संतेज पुलिस को एक और शिकायत मिली कि पांच नवंबर की रात को खटराज चौराहे के पास एक अस्थायी झोंपड़ी से तीन साल की एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया था।

चुडासमा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्र करने के बाद, पुलिस ने कलोल तालुका के वंसजादा गांव के एक दिहाड़ी मजदूर ठाकोर का पता लगाया।

आईजीपी ने कहा, ‘‘उसने पांच साल की बच्ची और तीन साल की बच्ची के साथ भी दुष्कर्म करने की बात कबूल की है।’’ उन्होंने कहा कि ठाकोर ने तीन साल की बच्ची की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह बहुत ज्यादा चिल्ला रही थी। फिर उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसके शव को पुलिया से फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

चुडासमा ने कहा कि आरोपी ने पांच साल की पीड़िता को नए कपड़े खरीदने का लालच देकर उसे फुसला लिया था। दूसरे मामले में, ठाकोर तीन साल की बच्ची की झोपड़ी में घुस गया, जब रात में सभी सो रहे थे और उसे ले गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में ठाकोर ने करीब दस दिन पहले इसी इलाके में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की। उसने सबसे पहले लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अपने पीछे चलने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। ठाकोर के आपराधिक अतीत के बारे में विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो