लाइव न्यूज़ :

ममता सरकार ने सरकारी स्कूलों को जारी किया नया फरमान, कहा सभी स्कूलों में होंगे एक तरीके का ड्रेस कोड, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: March 21, 2022 08:56 IST

ममता सरकार के इस पहल को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राजनीतिक कदम बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में छात्र जल्द ही एक समान की वर्दी पहेंगे।इसके लिए स्वयं सहायता समूह वर्दी, स्कूल बैग और जूते आदि तैयार कर रही है। राज्य सरकार के इस कदम को लेकर भाजपा ने विरोध किया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने रविवार को जिलाधिकारियों से कहा कि वे स्कूल की वर्दी को लेकर निर्देशों का पालन करने के बारे में सरकारी स्कूलों से संवाद करें। एक नोटिस में कहा गया है कि एमएसएमई के तहत आने वाले स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) निर्दिष्ट रंगों की वर्दी, लोगो, स्कूल बैग और जूते तैयार करेंगे। एक अधिकारी ने कहा, ''एसएचजी द्वारा निर्दिष्ट मानदंडों, रंग और डिजाइन के अनुसार वर्दी, बैग और जूते का निर्माण पूरा होने के बाद इन्हें लागू किया जाएगा।'' अधिकारी ने कहा कि तब तक मौजूदा वर्दी का इस्तेमाल जारी रहेगा। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने राज्य के जिलाधिकारियों से कहा है कि वे सरकारी स्कूलों से बात करें और वहां पर एक समान स्कूल वर्दी या यूनिफॉर्मका पालन करवाएं। विभाग ने यह भी कहा कि जल्द ही इन स्कूलों को स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा बनाए गए एक समान की वर्दी, लोगो, स्कूल बैग और जूते दिए जाएंगे। जब तक छात्रों को यह समान नहीं मिलता है, वे अपने पहले वाले स्कूल वर्दी या यूनिफॉर्म को पहन सकते हैं। विभाग के इस निर्देश से राज्य में नया बवाल छिड़ गया है। 

भाजपा ने किया इसका विरोध

विभाग के इस निर्देश पर भाजपा ने सख्त एतराज जताया और इस पर अपना रुख को साफ किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "हम जानते हैं कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इच्छा को पूरा करने के लिए सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर नीले-सफेद रंग की योजना और बिस्वा बांग्ला लोगो लगा रही है। यह एक शैक्षणिक संस्थान की स्वायत्तता के खिलाफ है और यह एक तृणमूल कांग्रेस का राजनीतिक कदम है। हम इसका विरोध करेंगे।"

टीएमसी नेता ने दिया जवाब

वरिष्ठ मंत्री और टीएमसी नेता सोवन्देब चट्टोपाध्याय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत से ऐसे छात्र है जो स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई वर्दियों को खरीद नहीं पाते हैं, ऐसे में यह कदम उन बच्चों के लिए भी होगा जिनके घर वालों के पास वर्दी के पैसे नहीं है। सारे स्कूल के हर छात्रों के पास एक तरीके की वर्दी हो यह सरकार चाहती है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीSchool EducationटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार